बिलासपुर, अगस्त, 23/2025
एसएसपी ने लगाया पौधा, दिया पर्यावरण बचाने का संदेश”…. “एक पेड़ मां के नाम 2.0 सकरी थाने में हरा-भरा संकल्प”…
बिलासपुर। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘एक पेड़ मां के नाम 2.0’ अभियान के तहत शनिवार को सकरी थाना परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन स्वयं सिद्ध फाउंडेशन के तत्वाधान में किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेंद्र जायसवाल ने पौधारोपण कर अभियान की शुरुआत की।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने कहा कि “पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी देखभाल और संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है। समाज के हर व्यक्ति को इस दिशा में जिम्मेदारी निभानी चाहिए।”

वहीं, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र जायसवाल ने कहा कि “पौधारोपण एक सराहनीय कार्य है। वर्षा ऋतु पौधे लगाने का सबसे उपयुक्त समय होता है। इस अवसर पर अधिक से अधिक पौधे लगाए जाने चाहिए, जिससे आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरा-भरा पर्यावरण मिल सके।”
कार्यक्रम में विशेष रूप से स्वयं सिद्ध फाउंडेशन के अध्यक्ष चंचल सलूजा, वार्ड क्रमांक 4 की पार्षद कुसुम कोसले, सकरी थाना प्रभारी प्रदीप आर्य, थाना स्टाफ सहित फाउंडेशन के सदस्य नवीन दुबे, हर्षप्रीत छाबड़ा, मोनिका तिवारी, अवनी वाशिंग एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों एवं पुलिस अधिकारियों का आभार व्यक्त किया और समाज से अपील की कि प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पौधा जरूर लगाए और उसे सुरक्षित रखे।
Author Profile
Latest entries
राजनीति08/10/2026निर्वाचन आयोग के खिलाफ INDIA गठबंधन का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट घेरकर उठाई मुख्य चुनाव आयोग के इस्तीफे की मांग…
बिलासपुर08/10/2026सेलर में सीमांकन कार्रवाई बना राजनीतिक अखाड़ा, सरपंच ने राजस्व विभाग की कार्रवाई पर उठाए सवाल, पॉलिटिकल दबाव में जमीन की जांच का आरोप,सभी खसरों की निष्पक्ष की मांग..
बिलासपुर08/10/2026रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर यूनाइटेड ने 140 बच्चों को वितरित किए स्कूल बैग एवं लंच बॉक्स..
राजनीति06/10/2026आयोजन में अरपांचल याद, विकास में क्यों भुला दिया ?अलग नगर निगम की मांग पर चुप्पी क्यों साधे है जिम्मेदार ? बारिश में जलभराव, सालों से विकास का इंतजार… अरपांचल को अलग नगर निगम कब ?… विजय केशरवानी !
