• Wed. Apr 29th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

बोर खनन पर ‘सेटिंग’ का खेल! कार्रवाई से बचाने डेढ़ लाख की डिमांड ?,, सरकंडा पुलिस पर गंभीर आरोप ?…

बिलासपुर, अप्रैल, 29/2026

बोर खनन पर ‘सेटिंग’ का खेल! कार्रवाई से बचाने डेढ़ लाख की डिमांड ?,, सरकंडा पुलिस पर गंभीर आरोप ?…

बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र एक बार फिर विवादों के घेरे में है। इस बार मामला बोर खनन से जुड़ी गाड़ियों को लेकर कथित रिश्वतखोरी का है, जहां पेट्रोलिंग टीम पर कार्रवाई से बचाने के एवज में मोटी रकम मांगने का आरोप लगा है। पीड़ित ने सीधे तौर पर पुलिस कर्मियों पर डेढ़ लाख रुपए की मांग करने का गंभीर आरोप लगाया है।

मिली जानकारी के अनुसार, बिजौर स्थित एक सरकारी स्कूल मैदान में खड़ी बोर खनन गाड़ियों पर देर रात सरकंडा पुलिस की पेट्रोलिंग टीम पहुंची। टीम ने गाड़ियों को जब्त कर थाने ले जाने की बात कहकर दबाव बनाना शुरू किया। आरोप है कि जब वाहन मालिक ने विरोध किया, तो कार्रवाई से बचाने के नाम पर करीब डेढ़ लाख रुपए की मांग की गई।

पीड़ित धर्मेंद्र कुमार पात्रे

बिल्हा निवासी धर्मेंद्र कुमार पात्रे ने इस पूरे मामले की शिकायत जिले के एसएसपी रजनेश सिंह से की है। प्रार्थी का कहना है कि उसने रिश्वत देने से साफ इनकार कर दिया, जिसके बाद पुलिस टीम ने उसकी दो गाड़ियों को जब्त कर लिया।

मामले में पुलिसकर्मी शैलेंद्र सिंह का नाम भी सामने आया है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि इससे पहले भी संबंधित पुलिसकर्मी ने उससे 30 हजार रुपए लिए थे और बिना रोक-टोक काम कराने का भरोसा दिलाया था। इसके बावजूद अब गाड़ियों पर कार्रवाई किए जाने से वह खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है।

बाहरी राज्यों के नंबर की गाड़ियां जब्त

जप्त की गई गाड़ियों में एक पर तमिलनाडु का नंबर TN 34 AD 1717 और दूसरी पर बेंगलुरू का नंबर KA 01 MU 5590 दर्ज है। हालांकि, मौके पर वाहन मालिक मौजूद नहीं था, जबकि बिल्हा निवासी धर्मेंद्र पात्रे खुद को मालिक बता रहा है।

पीड़ित ने पूरे मामले में निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए एसएसपी से शिकायत कर दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, इस घटना के बाद एक बार फिर सरकंडा थाना की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor

You missed