सोनकुंड से निकली भव्य कांवड़ यात्रा… 15 किलोमीटर चलकर किया जलाभिषेक… पदयात्रा में महिलाएं भी हुई शामिल…
जीपीएम/बिलासपुर, अगस्त, 07/2023
पेंड्रा गौरेला मरवाही जिले में हर साल की तरह इस बार भी विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल के तत्वावधान में संयुक्त रूप से भव्य कांवड़ यात्रा निकाली गई इसमें बालिका एवं महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया साथ पुरुषों के द्वारा भी पवित्र पावन श्रावण मास के अवसर पर ‘स्वामी कृष्णप्रापन्नाचार्य” जी के मार्गदर्शन में सोनकुंड से निकली भव्य कावड़ यात्रा (सोनमुड़ा – बसंतपुर – अमरपुर – पेंड्रा) जो पांच शिवालियो में सोनकुंड के जल से जलाभिषेक कर गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले की सुख,शांति, समृद्धि की भगवान श्री भोलेनाथ जी से आराधना की।

यात्रा में सहयोगी विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष हर्ष छाबरिया एवं और बजरंग दल ने कांवरिया दल का जगह जगह भव्य स्वागत कर पूरी यात्रा के सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस प्रशासन को सहयोग किया। जिसमे गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले से भारी संख्या में शिवभक्तो ने कावड़िया पदयात्रा में शमिल होकर भारी संख्या में कांवड़ियों ने पदयात्रा किया और सभी शिवालयों में कावड़िया पदयात्रियों ने जलाभिषेक किया गया। इस कावड़िया पदयात्रा को सफल बनाने में प्रमुख सहयोगी प्रिया द्विवेदी, संतोषी साहू ,सुधा पटेल, अंजना पटेल, नीतू गुप्ता, वर्षा गुप्ता, मीनू पांडे ,वैशाली पांडे ,कशिश केसरी ,डिंपी गुप्ता ,प्रीति केवट ,वंदना पांडे, विमल मिश्रा ,नत्थू प्रसाद गुप्ता, सागर पटेल, प्रकाश साहू, बाबूलाल गुप्ता अमन गुप्ता ,भूपेंद्र चौधरी, देवांश तिवारी, सनीपटेल, अंकित साहू ,हर्ष पटेल, दक्ष यादव, सुजीत यादव का सराहनीय योगदान रहा

Author Profile
Latest entries
राजनीति13/10/2026बेलतरा की सियासत गरमाई : बैरिकेडिंग, भारी पुलिस बल और वाटर कैनन, बिलासपुर में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन.. सीमांकन विवाद से विकास में भेदभाव तक, बेलतरा के मुद्दों पर कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ हल्लाबोल !
राजनीति13/10/2026बिलासपुर में BJP-कांग्रेस आमने-सामने, छात्राओं से कथित दुर्व्यवहार के आरोप पर BJP महिला मोर्चा का कांग्रेस भवन घेराव, कांग्रेस ने बताया निंदनीय FIR की मांग महिला मोर्चा ने निष्पक्ष जांच तो कांग्रेस ने कार्यालय में अनधिकृत प्रवेश पर कार्रवाई की उठाई मांग
बिलासपुर12/10/2026बिलासपुर में 16 से 21 अक्टूबर तक सजेगा दुर्गा पूजा का भव्य दरबार, ‘शारदीय 2026’ में दिखेगी बंगाली संस्कृति की झलक द आनंदा इंपीरियल में मां दुर्गा की आराधना के साथ संगीत, नृत्य, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पारंपरिक बंगाली व्यंजनों का होगा संगम
Uncategorized11/10/2026भक्ति, आस्था और एकता का संगम, माँ महामाया के जयकारों से गूँजा बेलतरा, विधायक सुशांत शुक्ला की ध्वजा यात्रा का भव्य शुभारंभ, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू हुए शामिल!
