बिलासपुर, दिसंबर, 05/2024
हथबंध-तिल्दा नेवरा सेक्शन में ट्रैफिक कम पावर ब्लाक का कार्य… कई ट्रेनों का परिचाल रद्द …
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में रायपुर रेल मंडल के हथबंध-तिल्दा नेवरा सेक्शन में ट्रैफिक कम पावर ब्लाक के फलस्वरूप कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा…
रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास के कार्यों को शीघ्र पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है | इसी संदर्भ में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के अंतर्गत हथबंध-तिल्दा नेवरा सेक्शन में रिलीविंग गर्डर की डी लांचिंग के लिए ट्राफिक कम पावर ब्लॉक लिया जाएगा । इस कार्य के लिए दिनांक 6 दिसंबर 2024 को रात्रि 22:00 बजे से दिनांक 7 दिसंबर 2024 को 2:00 तक 04 घंटे का ब्लॉक अप लाइन में और 3 घंटे 30 मिनट का ब्लॉक मिडल लाइन में लिया जाएगा। दिनांक 9 दिसंबर 2024 को 1:00 बजे से 4:30 बजे तक 3 घंटे 30 मिनट का डाउन लाइन में ब्लॉक लिया जाएगा ।
इस कार्य के फलस्वरूप कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा । जिसका विवरण इस प्रकार हैः-
रद्द होने वाली गाडियां…
1) दिनांक 06 एवं 09 दिसम्बर, 2024 को गाडी संख्या 08719 बिलासपुर-रायपुर मेमू रद्द रहेगी ।
2) दिनांक 06 दिसम्बर 2024 को गाडी संख्या 08727 बिलासपुर-रायपुर मेमू रद्द रहेगी ।
3) दिनांक 07 दिसम्बर 2024 को गाडी संख्या 08261 बिलासपुर-रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी ।
4) दिनांक 07 दिसम्बर 2024 को गाडी संख्या 08275 रायपुर-जूनागढ़ रोड पैसेंजर रद्द रहेगी ।
5) दिनांक 08 दिसम्बर 2024 को गाडी संख्या 08276 जूनागढ़- रायपुर रोड पैसेंजर रद्द रहेगी ।
6) दिनांक 08 दिसम्बर 2024 को गाडी संख्या 08280 रायपुर-कोरबा पैसेंजर रद्द रहेगी ।
07) दिनांक 09 दिसम्बर 2024 को गाडी संख्या 08728 रायपुर-बिलासपुर मेमू रद्द रहेगी ।
08) दिनांक 09 दिसम्बर 2024 को गाडी संख्या 08734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमु रद्द रहेगी ।
09) दिनांक 09 दिसम्बर 2024 को गाडी संख्या 08733 गेवरा रोड- बिलासपुर मेमु रद्द रहेगी ।
रेल प्रशासन यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए ऐसे विकास कार्यों के लिए सहयोग की आशा करती है।
Author Profile
Latest entries
अपराध25/05/2026सुपारी कांड का आरोपी फिर चढ़ा पुलिस के हत्थे: जमानत पर बाहर आते ही जुआ फड़ में पकड़ा गया राजू सोनकर सहित 6 गिरफ्तार,, नगदी ताश गड्डी जब्त…
बिलासपुर24/05/2026कबाड़ियों पर कार्रवाई के बीच पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, कोनी थाने के दो जवान लाइन अटैच… थाने में कबाड़ी को दे रहे थे VIP ट्रीटमेंट…
बिलासपुर24/05/2026कार्रवाई के नाम पर मेहमाननवाजी ? थाने में कबाड़ी को मिली VIP ट्रीटमेंट,, कप्तान के आदेश के बाद भी कार्रवाई पर सवाल,, तस्वीरें वायरल…
बिलासपुर23/05/2026दुर्गावाहिनी द्वारा आयोजित प्रांतीय ‘शौर्य प्रशिक्षण वर्ग’ में जीपीएम जिले की 13 बहने सफलता पूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त कर लौटी… विहिप और बजरंग दल मातृशक्ति ने किया अभिनंदन…
