बिलासपुर, अक्टूबर, 17/2026
भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता !
पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर। भर्ती का इंतजार, परीक्षाओं में देरी और अनियमितताओं के आरोपों के बीच प्रतियोगी अभ्यर्थियों का आक्रोश अब सड़कों पर नजर आने लगा है। बिलासपुर में प्रदेशभर से पहुंचे प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थियों ने महारैली निकालकर अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। एसआई भर्ती, शिक्षक भर्ती, सीजीपीएससी और व्यापम समेत विभिन्न परीक्षाओं से जुड़े अभ्यर्थियों ने भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने और लंबित मांगों पर जल्द निर्णय लेने की मांग उठाई।
महारैली में शामिल युवाओं ने पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पदों को भरने और शिक्षक भर्ती की परीक्षा जल्द आयोजित कराने की मांग की। इसके साथ ही सीजीपीएससी भर्ती में सामने आ रही कथित अनियमितताओं को लेकर भी नाराजगी जाहिर की। अभ्यर्थियों का कहना है कि भर्ती प्रक्रियाओं में देरी और परीक्षाओं को लेकर अनिश्चितता से युवाओं के भविष्य पर असर पड़ रहा है।
परीक्षाएं रद्द होने पर अपरिहार्य कारणों को लेकर तंज
प्रदर्शन के दौरान अभ्यर्थियों ने परीक्षाएं रद्द होने पर बार-बार अपरिहार्य कारणों का हवाला दिए जाने पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि जब परीक्षाएं अपरिहार्य कारणों से रद्द होती हैं, तो अब अभ्यर्थियों का आंदोलन भी अपरिहार्य कारणों से तेज होता जा रहा है। युवाओं के इस बयान के जरिए भर्ती प्रक्रिया को लेकर उनकी नाराजगी और निराशा सामने आई।
मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
महारैली के बाद अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नाम ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगें रखीं। उन्होंने पुलिस भर्ती के रिक्त पदों को भरने, शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने और भर्ती प्रक्रियाओं से जुड़ी समस्याओं का निराकरण करने की मांग की।
प्रतियोगी अभ्यर्थियों की इस महारैली ने प्रदेश में भर्ती प्रक्रियाओं, परीक्षा आयोजन और युवाओं की लंबित मांगों को एक बार फिर चर्चा के केंद्र में ला दिया है। अब देखना होगा कि अभ्यर्थियों की मांगों पर सरकार की ओर से क्या कदम उठाए जाते हैं।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized17/10/2026भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर16/10/2026बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
बिलासपुर15/10/2026भक्ति के पथ पर बढ़ते कदम, गाँव-गाँव में गूँज रहा माँ महामाया का जयकारा; बेलतरा की ध्वजा यात्रा बनी जनआस्था और सामाजिक समरसता का महापर्व..चौथे दिन नगौई से जलसों तक उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, खपराखोल में धुरी समाज के सामुदायिक भवन हेतु ₹20 लाख के कार्य का भूमिपूजन..
अपराध14/10/2026ऑनलाइन पेमेंट के बदले नकद देने का खेल, 45 च्वाइस सेंटर संचालकों से 25 लाख की धोखाधड़ी.. QR कोड बना ठगी का हथियार, रायपुर के दो आरोपी गिरफ्तार..
