रायपुर // 22 सितंबर से राजधानी में लगा संपूर्ण लॉकडाउन कल से खत्म होने वाला है, अब राजधानी की सभी दुकानें रात 8 बजे तक खोली जा सकेंगी। लॉकडाउन को लेकर मंत्री रविद्र चौबे के बंगले में आयोजित बैठक में आगे लॉकडाउन नहीं लगाने का फैसला लिया गया है। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश देते हुए मंत्री ने कहा कि जिस तरह से परिस्थितिया सामने आई है। इसके चलते लॉकडाउन खत्म किया जा रहा है। बाजारों व अन्य जगहों पर भीड़भाड़ नहीं होना चाहिए इसका विशेष ध्यान रखा जाए, इसके लिए जिला प्रशासन को निर्देश दिए गए है। लॉकडाउन को लेकर जिले के प्रभारी मंत्री के साथ अधिकारियों की समीक्षा बैठक में इस बात को सख्ती से रखा गया है कि अनलॉक होने के बाद कोरोना प्रोटोकॉल को सख्ती उससे पालन कराया जाए । इस बार बिना मास्क के दिखने वाले हर व्यक्ति पर जुर्माना किया जाएगा। इसके साथ ही रात 10 बजे तक होम डिलीवरी की जा सकेगी। जानकारी के अनुसार रायपुर ज़िले के प्रभारी मंत्री रविंद्र चौबे के साथ बैठक में रायपुर कलेक्टर, एसपी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इसके पहले जिला कलेक्टर द्वारा 28 सितंबर तक के लिए राजधानी को कंटेनमेंट जोन घोषित कर लॉकडाउन लगाया गया था।
Author Profile
Latest entries
प्रशासन29/08/2026बिलासपुर सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 144 लागू,, बिना अनुमति सभा-जुलूस पर रोक.. उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई..
Uncategorized28/08/2026खपरगंज में दो पक्ष भिड़े,, जमकर पथराव से मचा हड़कंप मारपीट के बाद बढ़ा विवाद,, नारेबाजी से तनाव,, एसएसपी-कलेक्टर समेत आला अधिकारी मौके पर,, भारी पुलिस बल तैनात…
बिलासपुर28/08/2026हादसा : दिल्ली से बिलासपुर पहुंची फ्लाइट का टायर फटा,, पायलट ने संभाली स्थिति,, प्रयागराज उड़ान रद्द…
Uncategorized28/08/2026सड़क पर दबंगई का वीडियो वायरल,, युवक को लाठी-बेल्ट से पीटा,, बिलासपुर में बेखौफ बदमाश..
