अवैध रेत परिवहन पर लगातार हो रही कार्यवाही… खनिज व कोनी थाने की संयुक्त टीम ने मारा छापा…
बिलासपुर, फरवरी, 11/2022
थाना कोनी व माइनिंग विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध रेत परिवहन करने वाले पर कार्यवाही की है। मुखबिर की सूचना पर टीम ने छापा मार कर ट्रैक्टर पकड़ा है जिस पर खनिज विभाग ने कार्यवाही की है।
जिले में अवैध रेत उत्खनन पर रोक लगाने लगातार खनिज, राजस्व और पुलिस कार्यवाही कर रही है। घाट पर रेत के अवैध उत्खनन परिवहन पर सख्त निगरानी एवं कार्यवाही करने के लिए एसएसपी पारूल माथुर ने निर्देश दिए है इस मामले में शुक्रवार को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम पौसरा में खारून नदी से अवैध रेत उत्खनन कर परिवहन किया जा रहा है एएसपी उमेश कश्यप, व सीएसपी स्नेहिल साहू को जानकारी दी गई कार्यवाही के निर्देश मिलने पर माईनिंग व थाना कोनी की टीम रवाना हुई जो एक ट्रेक्टर को पकड़ा गया। यह ट्रैक्टर सोनू शर्मा का है जो खारून नदी से अवैध रेत उत्खनन कर परिवहन कर रहा था जिस पर माइनिंग विभाग के द्वारा वैधानिक कार्यवाही की गई ।

Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़01/07/2026बेलतरा को 10 करोड़ की नई सौगात, विकास को मिली रफ्तार,, तोखन साहू और अरुण साव ने मुक्तिधाम व सामुदायिक भवन के लिए की डेढ़ करोड़ की घोषणा,, विधायक सुशांत शुक्ला बोले, विधानसभा में 1000 करोड़ से अधिक के विकास कार्य पूरे…
बिलासपुर01/07/2026200 करोड़ का सरकारी अस्पताल,, फिर PPP क्यों ? कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब,, सुपर स्पेशलिटी व कैंसर अस्पताल के संचालन पर उठाए सवाल,, कहा जनता को उद्घाटन नहीं इलाज चाहिए…
Uncategorized01/07/2026मंगला क्षेत्र को 7.49 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात,, मुख्य अतिथि होंगे उप मुख्यमंत्री अरुण साव, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला की मौजूदगी में होगा विकास कार्यों का भूमिपूजन,,
बिलासपुर30/06/2026आरोप और सस्पेंशन… नगर निगम के हाई-प्रोफाइल विवाद ने फिर पकड़ा तूल,, 1.15 करोड़ के आरोपों वाला VIDEO वायरल… मामला फिर सुर्खियों में…
