अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही से व्यवसायी का बदला शव …
बिना शिनाख्त किए दूसरे की दे दी गई लाश …
(शशि कोन्हेर के साथ कमलेश शर्मा द्वारा)
बिलासपुर // सिम्स प्रबंधन की लापरवाही के कारण कोविड 19 से मृत व्यवसायी का शव बदल गया। परिजनों ने अन्य मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया, इसके बाद मामले का खुलासा हुआ है. कोरोना की चपेट मे आकर मृतक हुए बुधवारी बाजार के व्यवसायी बालकृष्ण अग्रवाल के नाम पर जिस शव का अंतिम संस्कार हुआ है।वह बालकृष्ण अग्रवाल का नही था। यह बात पता चलने पर उनके परिजनों ने जमकर हंगामा किया है।
उल्लेखनीय है कि बुधवारी बाजार के कपड़ा व्यवसायी बालकृष्ण अग्रवाल का शनिवार को महादेव अस्पताल में निधन हो गया। कोविड से मौत होने के कारण शव परिजनों को सौपने के बजाय सिम्स के मर्चुरिय में रखा गया। रविवार को परिवार के सदस्य शव लेने मरचुरी में गए। यहाँ कर्मचारियों ने कहा कि महादेव अस्पताल से यह लाश आई है। शव में पहचान के लिये कोई पर्ची व टेग नही होने पर परिजन पहचान के लिये चेहरा दिखाने की बात कही, इस पर कर्मचारी नेझिड़कते हुआ कहा महादेव अस्पताल से यही बॉडी आया है, शव उन्ही का है ले जाव कहा गया। इसके बाद शासकीय वाहन से ही शव को तोरवा मुक्तिधाम पहुचाया गया। परिजन कर्मचारियों की उपस्थिति में अंतिम संस्कार कर दिए। सोमवार की सुबह उन्हें किसी अन्य व्यक्ति जे शव का अंतिम संस्कार कर दिए जाने की जानकारी हुई। मृतक व्यवसायी का शव आज भी सिम्स के मरचुरी में परिजनों के इंतजार में पड़ा हुआ है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized21/03/2026संगम की पवित्र डुबकी के बाद रामलला के चरणों में शीश नवाएंगे 1008 श्रद्धालु,, अयोध्या यात्रा: संयोजक प्रवीण झा की अध्यक्षता में हुई अहम बैठक, सदस्यों को बांटी गई जिम्मेदारियां,,
Uncategorized21/03/2026सट्टे का डिजिटल जाल टूटा,, पुलिस ने 45 लाख की संपत्ति जप्त की,, रिक्की पैनल’ के मास्टरमाइंड गिरफ्तार,, फर्जी सिम और बैंक खातों से चल रहा था खेल…ACCU और सिविल लाइन थाने की संयुक्त कार्रवाई…
अपराध20/03/2026जांजगीर में एसीबी का डबल अटैक: 43 हजार की रिश्वत लेते 4 अफसर-कर्मचारी रंगे हाथ गिरफ्तार
बिलासपुर20/03/2026लिंगियाडीह बचाओ आंदोलन : १२० दिन से जारी संघर्ष, अपने आशियाने को बचाने की लड़ाई…
