आईजी ने ली पुलिस कप्तानों की रेंज स्तरीय बैठक… पेंडेंसी निपटाने के साथ बेहतर पुलिस पर दिया जोर… जिले व रेंज स्तरीय खेलकूद आयोजित करने दिए निर्देश…
अक्टूबर, 05 / 2021, बिलासपुर
बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक रतनलाल डांगी ने मंगलवार को रेंज के सभी पुलिस अधीक्षकों की बैठक ली, जिसमें पुलिस महानिरीक्षक ने थानों में पेंडेंसी मामलों की जानकारी प्राप्त की इसके अलावा मामलों जल्द से जल्द निपटारन के निर्देश भी पुलिस अधीक्षकों को दिए।
बिलासपुर संभाग में पिछले कुछ समय से पुलिसिंग को लेकर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था और बेहतर पुलिसिंग को लेकर समन्वय नजर नहीं आने की वजह से कानून व्यवस्था ढीली नजर आ रही है। इसी को लेकर मंगलवार को पुलिस महानिरीक्षक ने अधीक्षकों को साफ साफ निर्देश दिए कि जिलों में बेहतर पुलिसिंग की जरूरत है।

इसके अलावा पुलिसिंग इस तरह की होनी चाहिए ताकि कानून व्यवस्था भी बनी रहे और कानून व्यवस्था खराब करने वालों के बीच कानून का डर भी बना रहे इसके अलावा जिलों में लगातार पेंडेंसी मामले बढ़ते जा रहे हैं।उसके भी जल्द से जल्द निस्तारण के निर्देश पुलिस महानिरीक्षक ने आज की बैठक में दिए त्योहारों के सीजन में जनता को दिक्कतों का सामना ना करना पड़े और कानून व्यवस्था भी चाक-चौबंद रहे इसके लिए भी मीटिंग में चर्चा की गई।
बैठक के दौरान जिला सत्र न्यायालयों द्वारा पारित दोषमुक्त निर्णय के रेंज के कुल 53 प्रकरणों की समीक्षा की गई। जिसमे आरोपी के दोषमुक्त होने के संबंध में विवेचना में पाई गई खामियों के संबंध में चर्चा कर विवेचना के स्तर में सुधार करने के निर्देश दिए। अभियोजन पक्ष के संबंध में जिम्मेदारी निर्धारित कर दोषियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही के निर्देश दिए गए। इसके अलावा अक्टूबर 2021 से मार्च 2022 तक होने वाले राज्य स्तरीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिताओं के संबंध में पुलिस मुख्यालय द्वारा दिए गए दिशा निर्देशनुसार जिला व रेंज स्तरीय खेल आयोजित करने सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित किया गया।
Author Profile
Latest entries
अपराध19/10/2026बिलासपुर में बीजेपी पार्षद बंधु मौर्य की घेरकर पिटाई, CCTV में कैद हुई मारपीट की वारदात
अपराध19/10/2026आदिवासी जमीन की खरीदी-बिक्री के नाम पर 10 लाख रुपए की धोखाधड़ी जमीन कारोबारी प्रफुल्ल झा पुलिस के हत्थे चढ़ा..
Uncategorized17/10/2026भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर16/10/2026बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
