आप पार्टी के राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक के स्वागत में रोड शो, बाइक रैली… जुटेंगे हजारो कार्यकर्त्ता… प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होंगे चुनाव प्रभारी गोपाल रॉय और प्रदेश प्रभारी संजीव झा…
बिलासपुर, अप्रैल, 17/2022
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद बनाए गए मुंगेली जिले के डॉ. संदीप पाठक पहली बार छत्तीसगढ़ आ रहे। उनके स्वागत को लेकर आप पार्टी के नेता, कार्यकर्ता जोर शोर से जुटे हुए है। राजसभा सांसद पाठक 18 अप्रैल को बिलासपुर आ रहे है। उनके स्वागत में बाइक रैली , रोड शो, और पद यात्रा की जायेगी। पार्टी ने जानकारी दी है कि यह रैली लालबहादुर स्कुल से दोपहर 2 बजे निकाली जाएगी जो तेलीपारा, पुराना बस स्टैंड शहीद चौक (शिव टॉकीज चौक) तक जायेगी।

छत्तीसगढ़ में 2023 में होने वाले चुनाव को देखते हुए आम आदमी पार्टी ने प्रदेश में अपनी जगह बनाने तैयारियों में जुट गई है। राज्यसभा सांसद के प्रथम आगमन पर रैली के जरिये शक्ति प्रदर्शन किया जायेगा । इस रैली में जिले और प्रदेश भर से करीब 7 हजार लोग शामिल होंगे। दिल्ली और पंजाब जैसे महत्वपूर्ण राज्य में जीत दर्ज करने के बाद पार्टी का अगला मिशन छत्तीसगढ़ है यहां पार्टी की बुनियाद बनाने के साथ पार्टी का विस्तार करना और विधानसभा चुनाव पर नजर है। छत्तीसगढ़ राज्य में चुनावी शंखनाद करने की मंशा से आप पार्टी ने राष्ट्रीय नेताओं का शहर में आना हो रहा है। छत्तीसगढ़ के रहने वाले डॉ. संदीप पाठक पंजाब से राज्यसभा सांसद बने है और अब वो 18 को बिलासपुर आ रहे है जिसकी पार्टी के नेता, कार्यकर्त्ता जोरशोर से स्वागत की तैयारियों में जुट गए है। यह जानकारी आप प्रदेश कोषाध्यक्ष जसबीर सिंह ने दी है। इस दौरान प्रदेश संगठन मंत्री भानु चंद्रा, प्रदेश महामंत्री प्रियंका शुक्ला, जिलाध्यक्ष सलीमकाजी, शहर अध्यक्ष डॉ. उज्वला कराड़े सहित अन्य नेता मौजूद रहे।
चुनाव् प्रभारी गोपाल रॉय और प्रदेश प्रभारी संजय झा शामिल होंगे प्रशिक्षण कार्यक्रम में…
विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें संगठन विस्तार का भी प्रशिक्षण दिया जायेगा। 19 अप्रैल को होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम में दिल्ली के कैबिनेट मंत्री व् छत्तीसगढ़ चुनाव प्रभारी गोपाल रॉय और प्रदेश प्रभारी संजीव झा विशेष रूप से शामिल होंगे। कार्यक्रम में लगभग 60 केंद्रीय पर्यवेक्षण शामिल होंगे।
Author Profile
Latest entries
अपराध26/05/2026ब्रेकिंग: पेंड्रा के कोटमी बाजार में सनसनीखेज वारदात,, दिनदहाड़े सराफा कारोबारी की हत्या,, लूट का विरोध पड़ा भारी,, बदमाशों ने बाजार में मारी गोली,, क्षेत्र में व्यापारी की मौत से दहशत और आक्रोश..
Uncategorized26/05/2026प्रशिक्षण शिविर में थम गई सांसें : भाजपा नेता रूपनारायण सिन्हा का कार्डियक अरेस्ट से निधन,, सियासी गलियारों में शोक…
Uncategorized26/05/2026हाई ग्रेड कोयले में ‘खेल’! हिर्री पुलिस ने पकड़ा कोल माफिया गिरोह, डिपो मालिक समेत 5 गिरफ्तार
प्रशासन25/05/2026कोयला डिपो में गड़बड़ी पर सख्ती, अवैध गतिविधियों पर होगी कड़ी कार्रवाई… कलेक्टर – एसपी ने ली कोल डिपो संचालकों की बैठक…
