एक रूपया मुहिम के द्वारा बच्चो के बीच कराई गई खेल प्रतयोगिताएं…

बिलासपुर // एक रूपया मुहिम की संचालिका सुश्री सीमा वर्मा के द्वारा पिछले कुछ वर्षों से लगातार बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने का अथक प्रयास किया जा रहा है। समय समय पर इन जरूरतमंद बच्चों को किताबें, ड्रेस, उनके स्कूल की फीस के लिए सीमा वर्मा के द्वारा उनका सहयोग कर उन्हें उनकी जरूरतों को पूरा कराया जाता है। इस कड़ी में बुधवार को बिलासपुर के विनोबा नगर में बच्चो के बीच खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने उत्साहित होकर हिस्सा लिया। बच्चों के द्वारा अलग अलग प्रकार के खेल जैसे रस्सी दौड़, नीबू दौड़ ,कुर्सी दौड़ , बोरा दौड़, लंगड़ी दौड़ के साथ मेंढक दौड़ में भाग लिया।

सीमा वर्मा के द्वारा बच्चो को गुड टच बैड टच, बाल विवाह, बाल मजदूरी, भीक्षा वृत्ति, पोक्सो एक्ट,की जानकारी दी गई साथ में सीमा ने बच्चो को स्टेशनरी का सामान भी बांटा जिससे बच्चे शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़े रहे, इस प्रकार की खेल प्रतियोगिता,ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन 4 सालों से लगातार सीमा वर्मा के द्वारा निस्वार्थ भाव से कराया जाता रहा है ताकि भावी पीढ़ी जागरूक हो सके और जरूरतमंद बच्चो की मदद करने आगे आए।

Author Profile
Latest entries
अपराध13/05/2026मोपका के जायसवाल ढाबे पर पुलिस का छापा, शराबखोरी का अड्डा चला रहा था संचालक गिरफ्तार,, देशी शराब और बियर जप्त..
बिलासपुर13/05/2026पंजाब से बिलासपुर तक हेरोइन का नेटवर्क ध्वस्त रेलवे स्टेशन के पास पुलिस का बड़ा एक्शन, 97 ग्राम हेरोइन के साथ पंजाब के तस्कर समेत 5 गिरफ्तार
बिलासपुर13/05/2026बिलासपुर में पेट्रोल-डीजल की सप्लाई धीमी,, लोगो को हो रही परेशानी,, कुछ पंपों पर बढ़ी भीड़ तो कुछ पंप हुए ड्राई…
Uncategorized12/05/2026बिलासपुर में अवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई… अलग-अलग क्षेत्रों से 86 लीटर से अधिक महुआ शराब और लहान जब्त, कई आरोपी जेल भेजे गए…
