एसएसपी के हाथों सम्मानित हुए टीआई परिवेश… 5 साल से फरार लाखों की ठगी के आरोपियों को गिरफ्तार करने पर मिला सम्मान..
सितंबर, 15 / 2021, बिलासपुर
क़ृषि लोन की रकम के 50 लाख रुपए की किसानों के साथ धोखाधड़ी करने वाले एक्सिस बैंक मैनेजर को पकड़ने पर सरकंडा पुलिस की टीम को बिलासपुर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा ने सम्मानित किया है।
बता दें कि सरकंडा थाना अंतर्गत राज किशोर नगर स्थित एक्सिस बैंक के मैनेजर रहे प्रभु कुमार ने अपने साथियों के साथ मिलकर 2016 में 6 किसानों से 50 लाख रुपए की ठगी की थी। किसानों को लोन दिलाने के नाम पर आवेदन कराया और दस्तावेज जमा कराए गए थे। इसके बाद किसानों के नाम पर स्वीकृत लोन की राशि लेकर गायब हो गए। सरकंडा पुलिस ने इस बेहद पेचीदा मामले की जांच की और आरोपी एक्सिस बैंक के डिप्टी मैनेजर प्रबोध कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई की सभी के द्वारा तारीफ की जा रही है। सरकंडा पुलिस की सक्रियता और तत्परता के लिए बिलासपुर जिले के एसपी दीपक कुमार झा ने सरकंडा थाना के थाना प्रभारी परिवेश तिवारी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है।
Author Profile
Latest entries
प्रशासन29/08/2026बिलासपुर सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 144 लागू,, बिना अनुमति सभा-जुलूस पर रोक.. उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई..
Uncategorized28/08/2026खपरगंज में दो पक्ष भिड़े,, जमकर पथराव से मचा हड़कंप मारपीट के बाद बढ़ा विवाद,, नारेबाजी से तनाव,, एसएसपी-कलेक्टर समेत आला अधिकारी मौके पर,, भारी पुलिस बल तैनात…
बिलासपुर28/08/2026हादसा : दिल्ली से बिलासपुर पहुंची फ्लाइट का टायर फटा,, पायलट ने संभाली स्थिति,, प्रयागराज उड़ान रद्द…
Uncategorized28/08/2026सड़क पर दबंगई का वीडियो वायरल,, युवक को लाठी-बेल्ट से पीटा,, बिलासपुर में बेखौफ बदमाश..
