ऑनलाईन मोड में होंगी स्कूलों में स्थानीय परीक्षाएं…
बिलासपुर, फरवरी, 17/ 2022
स्कूलों में स्थानीय परीक्षाएं ऑनलाईन मोड में ली जायेंगी। सरकारी एवं निजी सभी प्रकार की स्कूलों में यह निर्देश लागू होगा। जिला शिक्षा अधिकारी ने इस आशय के आदेश जारी कर दिए हैं। केवल माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित बोर्ड की परीक्षाएं ही नियमानुसार ऑफलाईन तरीके से होंगी। गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण के कारण इस साल भी अधिकांश पढ़ाई ऑनलाईन मोड में होने के कारण पालक एवं विद्यार्थी ऑनलाईन मोड पर ही परीक्षा लिये जाने की मांग कर रहे थे। स्कूल शिक्षा विभाग ने उनकी मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने के बाद ऑनलाईन तरीके से ही स्थानीय स्तर की सभी परीक्षाएं लिये जाने के निर्देश दे दिए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी ने इस क्रम में स्कूल के सभी प्राचार्यों एवं प्रधान पाठकों को शासन के निर्देशों के अनुरूप ऑनलाईन मोड में परीक्षाएं संचालित करने को कहा है।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़01/07/2026बेलतरा को 10 करोड़ की नई सौगात, विकास को मिली रफ्तार,, तोखन साहू और अरुण साव ने मुक्तिधाम व सामुदायिक भवन के लिए की डेढ़ करोड़ की घोषणा,, विधायक सुशांत शुक्ला बोले, विधानसभा में 1000 करोड़ से अधिक के विकास कार्य पूरे…
बिलासपुर01/07/2026200 करोड़ का सरकारी अस्पताल,, फिर PPP क्यों ? कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब,, सुपर स्पेशलिटी व कैंसर अस्पताल के संचालन पर उठाए सवाल,, कहा जनता को उद्घाटन नहीं इलाज चाहिए…
Uncategorized01/07/2026मंगला क्षेत्र को 7.49 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात,, मुख्य अतिथि होंगे उप मुख्यमंत्री अरुण साव, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला की मौजूदगी में होगा विकास कार्यों का भूमिपूजन,,
बिलासपुर30/06/2026आरोप और सस्पेंशन… नगर निगम के हाई-प्रोफाइल विवाद ने फिर पकड़ा तूल,, 1.15 करोड़ के आरोपों वाला VIDEO वायरल… मामला फिर सुर्खियों में…
