कोपरा में हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने किया खुलासा… 2 नाबालिगों सहित 5 आरोपी गिरफ्तार…
सितंबर, 03/ 2021, बिलासपुर
शहर से लगे कोपरा जलाशय के पास अधजली और रकतरंजिश लाश मिलने के मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया है, पकड़े गए आरोपियों में 2 नाबालिग है।
पुरानी रंजिश को लेकर उसलापुर निवासी गौरव देशमुख पिता स्व. आकाश देशमुख उम्र 23 वर्ष युवक की हत्त्या कर उसकी लाश की पहचान छिपाने के लिए जलाकर खार किनारे लाश मिलने के बाद सकरी पुलिस मौके पर पहुँच कर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।जहाँ सकरी पुलिस हत्या का मामला कायम इसकी पातसाजी में जुट गई थी और 24 घंटे के भीतर इस हत्त्या में शामिल पांच लोगो को पुलिस ने गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त हथियार भी जप्त कर लिया।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार सकरी थाना क्षेत्र के कोपरा जलाशय के पास खार में एक लाश मिली जो प्रथम दृष्टया हत्त्या का मामला पुलिस को होना प्रतीत हुआ जिसके बाद हत्या का मामला कायम उच्च अधिकारियों को इससे अवगत कराया गया और इस दिशा में अपने सूचना तंत्र को मजबूती देते हुए इस दिशा में आगे हत्या की पतासाजी में जुट गए जहाँ मुखबिर से सूचना मिली और उसी सूचना पर सकरी पुलिस ने कुछ युवकों को थाना लेकर आई।

और पूछताछ करने लगी जहाँ पर अनुराग सिंह राजपूत उर्फ अन्नू ठाकुर पिता विजय सिंह राजपूत उम्र 33 वर्ष वैष्णवी विहार उसलापुर,गोलूदास मानिकपुरी पिता कन्हैया दास मानिकपुरी उम्र 30 अटल आवास सकरी,अरमान टेंगवार पिता तुलाराम टेंगवार उम्र 30वर्ष हिर्री निवासी और दो अपचारी बालक ये पांचों पुरानी रंजिश को लेकर उसको शराब पिलाने के नाम पर ऑटो में बैठा कर कोपरा जलाशय ले गए और बेसबॉल स्टीक,रिंग पाना ऑपरेशन ब्लेड से उस पर ताबड़ तोड़ हमला कर मौत के घाट उतार दिए उसके पास उसकी पहचान छुपाने के लिए उसके कपड़े उतार कर उसके ऊपर पेट्रोल डाल कर आग लगा दिए।वही सभी आरोपी उसके कपड़े और हत्त्या में प्रयुक्त हथियार को रायपुर रोड के सड़क किनारे गड्ढा कर उसमे छिपा दिए।पुलिस इनकी निशानदेही में सभी चीजों को बरामद कर जप्त कर ली और आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया।
Author Profile
Latest entries
अपराध19/10/2026बिलासपुर में बीजेपी पार्षद बंधु मौर्य की घेरकर पिटाई, CCTV में कैद हुई मारपीट की वारदात
अपराध19/10/2026आदिवासी जमीन की खरीदी-बिक्री के नाम पर 10 लाख रुपए की धोखाधड़ी जमीन कारोबारी प्रफुल्ल झा पुलिस के हत्थे चढ़ा..
Uncategorized17/10/2026भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर16/10/2026बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
