ऐसे समय में जब कोरोना वायरस के संक्रमण के डर से देश के अनेक प्रदेशों में विधानसभा का सत्र समय से पहले अथवा कुछ दिनों के लिए स्थगित कर दिया गया हैं। वहीं केंद्र ने स्पष्ट किया है कि संसद का मौजूदा बजट सत्र समय से पूर्व स्थगित नहीं होगा। यह सत्र अपने तय समय 3 अप्रैल तक चलेगा।संसदीय मामलों के मंत्री प्रहलाद जोशी ने मंगलवार को सभी आशंकाओं को दूर करते हुए साफ कर दिया है कि कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच संसद की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित नहीं होगी। प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में भाजपा संसदीय दल की बैठक के बाद मंत्री ने यह घोषणा की।बैठक के बाद संवाददाताओं को संबोधित करते हुए जोशी ने कहा, “कोरोनावायरस फैलने के कारण संसद को स्थगित नहीं किया जाएगा। वही यह स्पष्ट कर दिया गया कि संसद का बजट सत्र अपने पूरे समय अर्थात पूर्व प्रस्तावित समय तीन अप्रैल तक चलेगा।”देश भर में कोरोना वायरस संक्रमण फैलने के चलते आशंका जताई जा रही थी कि दो मार्च से शुरू हुए बजट सत्र को इसकी तय तारीख तीन अप्रैल से पहले ही स्थगित कर दिया जाएगा।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized21/03/2026संगम की पवित्र डुबकी के बाद रामलला के चरणों में शीश नवाएंगे 1008 श्रद्धालु,, अयोध्या यात्रा: संयोजक प्रवीण झा की अध्यक्षता में हुई अहम बैठक, सदस्यों को बांटी गई जिम्मेदारियां,,
Uncategorized21/03/2026सट्टे का डिजिटल जाल टूटा,, पुलिस ने 45 लाख की संपत्ति जप्त की,, रिक्की पैनल’ के मास्टरमाइंड गिरफ्तार,, फर्जी सिम और बैंक खातों से चल रहा था खेल…ACCU और सिविल लाइन थाने की संयुक्त कार्रवाई…
अपराध20/03/2026जांजगीर में एसीबी का डबल अटैक: 43 हजार की रिश्वत लेते 4 अफसर-कर्मचारी रंगे हाथ गिरफ्तार
बिलासपुर20/03/2026लिंगियाडीह बचाओ आंदोलन : १२० दिन से जारी संघर्ष, अपने आशियाने को बचाने की लड़ाई…
