राज्य के विभिन्न जिलों में रकम दुगनी करने का झांसा देकर लोगो से करीब 5 करोड़ की बड़ी रकम लेकर रफूचक्कर होने वाले चिटफंड कंपनी के एक डायरेक्टर को पकड़ा है। चिटफंड मामले में बिलासपुर जिले की अब तक की ये सबसे बड़ी कार्रवाई है। पुलिस ने 16 प्रकरणों के करोड़ों के चिटफंड ठगी के मामले के आरोपी जीएन गोल्ड कंपनी का डायरेक्टर नरेंद्र सिंह हरियाणा से गिरफ्तार किया गया है। इस मामले का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक झा ने बिलसागुड़ी में खुलासा करते हुए बताया कि जिले में आरोपी कंपनी द्वारा लगभग 5 करोड़ की ठगी’ की गई और आरोपी के विरुद्ध जिले में 7 अपराध है दर्ज। आरोपी कंपनी के द्वारा छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में 16 अपराध में लगभग करोड़ों की ठगी की गई है। चिट फंड के मामले में बिलासपुर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। बतादें की कुछ दिनों पहले ही बीएन गोल्ड कंपनी के 2 डायरेक्टरों को पुणे से गिरफ्तार कर बिलासपुर लाया गया था ।
एसएसपी झा ने बताया कि प्रदेश सरकार ने चिटफंड कंपनियों के आड़ लेकर रकम दुगनी करने जैसे झांसा देकर ठगी करने वाले आरोपियों को पकड़ कर कड़ी कार्यवाही और पीड़ितों लोगो को रकम वापस दिलाने के निर्देश दिए हैं। कुछ दिनों पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के पुलिस अधिकारियों की बैठक में इस संबंध में तेजी से कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद चिटफंड के डायरेक्टरो की तलाश करने टीम को दिल्ली और हरियाणा भेजा गया जहां से उन्हें पुलिस टीम ने चिटफंड कंपनी जीएन गोल्ड के फरार डायरेक्टर नरेंद्र सिंह निवासी हरियाणा से पकड़ कर ले आई।

कई जिलों के थानों में दर्ज है ठगी के मामले…
जीएन गोल्ड कम्पन्नी के खिलाफ बिलासपुर जिले के थाना तोरवा, बिल्हा, रतनपुर, तखतपुर, सरकंडा, मस्तूरी, कोटा में 07 प्रकरण दर्ज है जिसमे विवेचना जारी है। साथ ही आरोपियों से संपत्ति की जानकारी प्राप्त कर कुर्की कार्यवाही की प्रक्रिया की जाएगी। साथ ही प्रदेश के अन्य जिले जिनमे धमतरी, कोरबा, सूरजपुर, रायपुर, दुर्ग, बेमेतरा शामिल हैं जहां कुल 09 (कुल 16) अपराध दर्ज है। जिसमें जिले में दर्ज अपराध में ग्राहकों से ठगी गई रकम लगभग 5 करोड़ रुपये है।
इस पूरी कार्यवाही में एसएसपी दीपक झा ने टीआई कलीम खान के नेतृत्व में टीम गठित कर हरियाणा और दिल्ली रवाना की। टीम में एएसआई संतोष पात्रे, आरक्षक सैय्यद अली, मुकेश वर्मा और नवीन एक्का शामिल रहे। वहीं, साइबर सेल की टीम उन्हें तकनीकी मदद करती रही।
Author Profile
Latest entries
अपराध13/07/2026बाल संप्रेषण गृह में खूनी वारदात,, प्रहरी की हत्या,, हाथ-पैर बांधकर गला घोंटने का आरोप,, 4 नाबालिग फरार…
बिलासपुर12/07/2026गांवों को मिली विकास की सौगात: बेलतरा में ₹1.90 करोड़ के कार्यों का शुभारंभ,, विधायक सुशांत शुक्ला ने दिया जनभागीदारी व पर्यावरण संरक्षण का संदेश का संदेश…
अपराध12/07/2026विनायका हाइट्स फिर विवादों में,, बिना सहमति बिल्डर के खाते में ट्रांसफर हुई लाखों की लोन राशि,, बिल्डर और बैंक अधिकारियों के खिलाफ अपराध दर्ज…
बिलासपुर10/07/2026अपोलो की स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल,, तीन महीने से बंद एंबुलेंस सेवा,, मरीजों की जान से खिलवाड़ का आरोप,, प्रबंधन को एक हफ्ते का अल्टीमेटम… शैलेश पाण्डेय ने आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं पर मांगा जवाब, व्यवस्था नहीं सुधरी तो उग्र आंदोलन की दी चेतावनी.. संवेदनाएं मर चुकी हैं, सेवा नहीं सिर्फ व्यवसाय कर रहा है अपोलो : विजय केशरवानी
