चेन्नई में महापौर रामशरण यादव का सम्मान
बिलासपुर…
बिलासपुर, मई, 22/2022
तमिलनाडु यादव महासभा ने शनिवार को चेन्नई में देशभर के नगरीय निकायों के निर्वाचित यादव महापौरों, अध्यक्षों व तमिलनाडु के निर्वाचित प्रतिनिधियों के सम्मान में समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तमिलनाडु यादव महासभा के प्रेसिडेंट डॉ. नैसी जे रामचंद्रन, जनरल सेक्रेटरी डॉ. एआर सेलवाराज थे। कार्यक्रम में बिलासपुर मेयर रामशरण यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान तमिलनाडु यादव महासभा की ओर से बिलासपुर मेयर रामशरण यादव के अलावा भुवनेश्वर की मेयर सुलोचना दास यादव, तिरुपति महापौर डॉ. एस श्रीरिसा यादव, गाडरवारा के उप महापौर भूपेंद्र सिंह यादव, चेन्नई के डिप्टी मेयर एम नागेश कुमार व त्रिची निगम की उप महापौर जी दिव्या का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के बाद मेयर रामशरण यादव ने स्व. राजीव गांधी के समाधि स्थल पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Author Profile
Latest entries
बिलासपुर06/06/2026ज्वैलरी पार्क की दिशा में बड़ा कदम, रायपुर में CSIDC अध्यक्ष से सराफा एसोसिएशन की महत्वपूर्ण भेंट… 28 जून को होने वाले सराफा महासम्मेलन में होंगे शामिल…
बिलासपुर05/06/2026तालाब में नहाने गये सगे भाइयों की डूबने से मौत… हृदयविदारक हादसे ने पूरे गांव को किया गमगीन…
बिलासपुर05/06/2026विश्व पर्यावरण दिवस पर सरकंडा थाना परिसर में वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प…
बिलासपुर05/06/2026विधायक सुशांत शुक्ला ने किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश…
