छेड़छाड़ का आरोपी लगा सिविल लाइन पुलिस के हाथ… एफआईआर के कुछ घंटों में ही पुलिस ने किया गिरफ्तार…
बिलासपुर, दिसंबर, 19/2021
सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रहने वाली एक नाबालिग पढ़ाई के लिए अपने पड़ोस में गई थी जहां आरोपी के द्वारा नाबालिग के छेड़छाड़ कर रहा था और किसी को नही बताने की के लिए उसे धमकाने भी लगा। पीड़ित के परिजनों ने मामले की शिकायत सिविल लाइन थाने में की जिस पर टीआई शानिप रात्रे के द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया गया।

महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्यवाही करने एसएसपी पारुल माथुर एवं एएसपी उमेश कश्यप, सीएसपी मंजूलता बाज के द्वारा महिला उत्पीड़न जैसे गंभीर अपराधियों को उन्हें पूर्ण रूप से अंकुश लगाने के लिये जिले के थाना प्रभारियों को समय-समय पर दिशा निर्देश देकर त्वरित निराकरण करने निर्देशित किया गया है इसी कड़ी में 18 दिसंबर को थाना सिविल लाइन में एक 10 वर्षीय नाबालिग बालिका अपने परिजनों के साथ थाने में छेड़छाड़ की एफआईआर दर्ज करवाई की। टीआई ने बताया कि पीड़ित बालिका शाम को पढ़ाई करने मौलाना बशीर के यहां गई थी जहां आरोपी मौलाना बशीर के द्वारा बुरी नियत से उससे छेड़खानी करने लगा पीड़िता के द्वारा मना करने पर धमकी देने लगा। रिपोर्ट पर मौलाना बशीर के विरुद्ध अपराध क्रमांक-14 62/ 21 धारा-354 भादवी 8 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया महिला संबंधित मामला होने के कारण प्रकरण की दिशा संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखते हुए मामले की निराकरण के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की दिशा निर्देश पर थाना प्रभारी सिविल लाइन निरीक्षक सनिप रात्रे के द्वारा बिना समय गवाएं आरोपी की गिरफ्तारी करने तत्काल एक टीम भेजी गई, पुलिस को देखते ही गिरफ्तारी के डर से आरोपी छुपने लगा जिसे घेराबंदी कर धर दबोचा गया और पुलिस अभिरक्षा में थाना लाकर विधिवत गिरफ्तार न्यायालय पेश किया गया है।पूरी कार्यवाही में निरीक्षक सनिप रात्रे, सउनीरी. कुसुम कैवर्त ,आर सरफराज खान,देवेन्द्र दुबे,मनोज बघेल ,बबिता श्रीवास की महत्वपूर्ण भूमिका रहा।
गिरफ्तार, आरोपी- मोह. बसीर पिता स्व. मोह. शहबान उम्र 46 वर्ष सा. रामजानी बाबा के पीछे तालापारा थाना सिविल लाइन बिलासपुर (छ. ग.)
Author Profile
Latest entries
Uncategorized21/10/2026दो दिवसीय प्रवास पर 22 अक्टूबर को बिलासपुर पहुंचेंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत
बिलासपुर21/10/2026बिलासपुर के अनमोल झा को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी, भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यसमिति में मिली जगह, वर्षों की संगठनात्मक मेहनत और समर्पण को मिला बड़ा सम्मान..
राजनीति20/10/2026बिलासपुर में साइंस कॉलेज मैदान में 24 लाख के रावण दहन पर बवाल ! निगम और बेलतरा विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी.. अरपांचल लोक मंच ने मैदान के बाहर रावण जलाकर जताया विरोध
अपराध19/10/2026बिलासपुर में बीजेपी पार्षद बंधु मौर्य की घेरकर पिटाई, CCTV में कैद हुई मारपीट की वारदात
