विज्ञापन ,,

बिलासपुर // जिले व शहर में कोरोना के बढ़ते संक्रमण की तैयारियों को लेकर जिले के स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों के साथ विधायक शैलेष पांडे ने बैठक ली । आने वाले समय मे यदि कोरोना का संक्रमण बढ़ता है तो बिलासपुर स्वास्थ्य विभाग को क्या क्या चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा इस मुद्दे को लेकर यह महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया था ।
विधायक पांडे ने बताया कि लगभग 750 बेड की तैयारी पूरी हो चुकी है और सभी डॉक्टर्स अपनी अपनी जगह तैनात रहेंगे और यदि कहीं कोई दिक्कत आती है तो शासन से सहायता भी लिया जाएगा। इस बैठक में जिले के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ प्रमोद महाजन , संभाग के कोविड हॉस्पिटल की इंचार्ज डॉ मधुलिका सिंह,CIMS बिलासपुर के डॉ पुनीत भारद्वाज,डॉ आरती पाण्डेय,डॉ शर्मा,डॉ निगम और विजय सिंह उपस्तिथ थे। बैठक में कोरोना संक्रमण से निपटने और इसकी रोकथाम के लिए सभी ने अपने अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए। विधायक ने कहा कि हम सभी का कर्तव्य है कि कोरोना के संक्रमण से सभी को बचाना है और सुरक्षित रखना है और खुद भी सुरक्षित रहना है।
विज्ञापन ,,

Author Profile
Latest entries
बिलासपुर04/02/2026पामगढ़ में एसीबी का बड़ा ट्रैप, अतिरिक्त तहसीलदार व पटवारी 35 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
बिलासपुर03/02/2026एक शक, एक वार और खत्म हो गई जिंदगी,, प्रेमिका के गुस्से ने छीनी युवक की जान, बिलासपुर में सनसनीखेज वारदात…
बिलासपुर03/02/2026मेले में विभिन्न वर्गों को एक मंच पर जोड़ना सराहनीय पहल : चरणदास महंत बीएनआई व्यापार एवं उद्योग मेले में रोजगार मेला और शार्क टैंक बने आकर्षण, आज अंतिम दिन…
बिलासपुर02/02/2026केंद्रीय बजट 2026 : न तो तोहफा, न झटका—संयम और भरोसे की राह पर सरकार…
