दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे केन्द्रीय अस्पताल की आवश्यकता हेतु 40 डॉक्टरों का प्रवेश साक्षात्कार …
बिलासपुर // कोविद-19 विश्व महामारी को ध्यान में रखते हुए चिकित्सीय आवश्यकताओं के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में डॉक्टरों का अनुबंध के आधार पर तीन माह के लिए प्रवेश साक्षात्कार हेतु किया जाना है । यह प्रवेश साक्षात्कार केंद्रीय चिकित्सालय, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर में कुल 40 डॉक्टरों के लिए है, जिसमें सामान्य चिकित्सा अधिकारी के कुल 19 पद एवं विशेषज्ञों के कुल 21 पदो के लिए साक्षात्कार सम्मिलित है ।
प्रवेश साक्षात्कार में चयनित चिकित्सा अधिकारियों को तीन माह के लिए केंद्रीय चिकित्सालय, बिलासपुर में कार्य करना होगा ।
इस प्रवेश साक्षात्कार के लिए दिनांक 27 सितम्बर, 2020 के पहले सम्पूर्ण कागजात के साथ अपना फार्म जाम करे एवं ऑफिसयल ई – मेल आई डी – spohrd.secr@gmail.com. को भेज सकते है ।
इस प्रवेश साक्षात्कार की विस्तृत जानकारी दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की वेब साईट www.secr.indianrailways.gov.in पर भी उपलब्ध है ।
Author Profile
Latest entries
अपराध13/07/2026बाल संप्रेषण गृह में खूनी वारदात,, प्रहरी की हत्या,, हाथ-पैर बांधकर गला घोंटने का आरोप,, 4 नाबालिग फरार…
बिलासपुर12/07/2026गांवों को मिली विकास की सौगात: बेलतरा में ₹1.90 करोड़ के कार्यों का शुभारंभ,, विधायक सुशांत शुक्ला ने दिया जनभागीदारी व पर्यावरण संरक्षण का संदेश का संदेश…
अपराध12/07/2026विनायका हाइट्स फिर विवादों में,, बिना सहमति बिल्डर के खाते में ट्रांसफर हुई लाखों की लोन राशि,, बिल्डर और बैंक अधिकारियों के खिलाफ अपराध दर्ज…
बिलासपुर10/07/2026अपोलो की स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल,, तीन महीने से बंद एंबुलेंस सेवा,, मरीजों की जान से खिलवाड़ का आरोप,, प्रबंधन को एक हफ्ते का अल्टीमेटम… शैलेश पाण्डेय ने आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं पर मांगा जवाब, व्यवस्था नहीं सुधरी तो उग्र आंदोलन की दी चेतावनी.. संवेदनाएं मर चुकी हैं, सेवा नहीं सिर्फ व्यवसाय कर रहा है अपोलो : विजय केशरवानी
