नागपुर की क्रिप्टो करेंसी ई ट्रेडिंग कंपनी की बैठक पर पुलिस की रोक… बिना अनुमति चल रहा था सेमिनार…
शहर के लोगों को निवेश कराने की थी तैयारी… सूचना पर बिलासपुर पुलिस की दबिश… क्रिप्टोकरेंसी की ट्रेडिंग के जोखिम से पुलिस ने लोगो को कराया अवगत…

बिलासपुर // शहर के एक होटल में नागपुर की क्रिप्टो करेंसी ई ट्रेडिंग कंपनी के द्वारा लोगों को बुलाकर सेमिनार व बैठक ली जा रही थी। जिसमे शेयर ट्रेडिंग की जानकारी दी जा रही थी। यह सेमिनार बिना अनुमति के किया जा रहा था ।जिसकी सूचना पर बिलासपुर पुलिस की एक टीम कोतवाली सीएसपी निमेष बरैया के नेतृत्व में निजी होटल पहुंच दबिश दी गयी।
सेमिनार का आयोजन बिलासपुर वासियों को क्रिप्टोकरंसी में निवेश कराने के संबंध में रखा गया था जहां वक़्त से पहले पहुंच कर बिलासपुर पुलिस के द्वारा लोगो को क्रिप्टोकरंसी पर ट्रेडिंग करने के संबंध में उसके गुण और दोष के बारे में जानकारी दी गयी। उसके निवेश पर होने वाली सारी जोखिमों के संबंध में लोगों को अवगत कराया गया। पुलिस ने इस संबंध में नागपुर से आई ई ट्रेडिंग कंपनी को बिना अनुमति आयोजन के संबंध में नोटिस जारी किया। क्योंकि पुलिस टीम सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर होटल पहुंच गई थी जिसके बाद कंपनी की बैठक शुरू नहीं हो पाई और जो लोग इस सेमिनार में बाद में पहुंचे उन सभी लोगों को बिलासपुर पुलिस के द्वारा इसके जोखिम और निवेश में होने वाली हानियों के संबंध में जानकारी दी गई और ई ट्रेडिंग में किसी भी प्रकार की कंपनियों में निवेश करते समय इसके जोखिमों के संबंध में पहले जानकारी प्राप्त कर ले। पुलिस ने बिलासपुर वासियों से अपील भी कि है कि कभी भी ई ट्रेडिंग करते समय पूरी तरह से सावधानी बरतें और उसके जोखिम और उसके दोषों को अच्छे से समझ लें।
Author Profile
Latest entries
धर्म-कला -संस्कृति23/03/2026सिद्ध शक्तिपीठ गिरारी से पेंड्रा तक निकली भव्य चुनरी यात्रा, पूरे मार्ग में हुआ भव्य स्वागत… 600 मीटर लंबी चुनरी रही आकर्षण का केंद्र…
Uncategorized23/03/2026अमेरिका–इजरायल–ईरान तनाव पर बिलासपुर में विचार मंथन, ‘यह आरोपित युद्ध’ : मुमताज भारती…
Uncategorized21/03/2026संगम की पवित्र डुबकी के बाद रामलला के चरणों में शीश नवाएंगे 1008 श्रद्धालु,, अयोध्या यात्रा: संयोजक प्रवीण झा की अध्यक्षता में हुई अहम बैठक, सदस्यों को बांटी गई जिम्मेदारियां,,
Uncategorized21/03/2026सट्टे का डिजिटल जाल टूटा,, पुलिस ने 45 लाख की संपत्ति जप्त की,, रिक्की पैनल’ के मास्टरमाइंड गिरफ्तार,, फर्जी सिम और बैंक खातों से चल रहा था खेल…ACCU और सिविल लाइन थाने की संयुक्त कार्रवाई…
