पुराना बस स्टैंड की शराब दुकान में पाकिटमारी कर शराब प्रेमियों को चूना लगाने वाला गिरोह पकड़ाया… एक नाबालिग बालक सहित कुल छह पाकिटमारी करने वाले पुलिस के हत्थे चढ़े… लंबे समय से लोगों की जेबों पर हाथ साफ कर रहा था पाकिटमार गिरोह…
बिलासपुर (शशि कोन्हेर) // शहर के पुराने बस स्टैंड स्थित शराब दुकान में लंबे समय से शराब प्रेमियों के पॉकेट पर हाथ साफ करने वाले पाकिटमार गिरोह को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया है। इस बात की शिकायत और चर्चा लंबे समय से हो रही थी कि पुराना बस स्टैंड स्थित शराब दुकान में जरूर कोई ना कोई पाकिट मार गिरोह सक्रिय है। जो वहां शराब खरीदने के लिए जाने वाले लोगों की जेब पर हाथ साफ कर रहा है। 26 दिसंबर की रात को यहां फिर से पाकिटमारी की शिकायत होने पर सक्रिय हुई तारबाहर पुलिस को लोगों की जेबों पर हाथ साफ करने वाले एक नाबालिक समेत कुल 6 पाकिटमारों को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है।
पुलिस ने जिन 6 लोगों को गिरफ्तार किया है उनमें समारू साहू पिता सुरेश साहू चिंगराजपारा थाना सरकंडा बिलासपुर, अमन विश्वकर्मा उर्फ 10 टेंगना पिता भुवन विश्वकर्मा, प्रहलाद केवट पिता मंगलू केवट चांटीडीह सब्जी मंडी के पास, दीपक सारथी पिता सीताराम सारथी चिंगराजपारा और मोहम्मद शाहरुख पिता मोहम्मद सलीम चांटीडीह तथा एक नाबालिग बालक शामिल है। पुलिस की इस कार्यवाही से पुराना बस स्टैंड समेत शहर की तमाम शराब दुकानों में शराब खरीदने के लिए जाने वाले मध्य प्रेमियों को काफी राहत महसूस हो रही है। दरअसल इन सभी शराब दुकानों में भीड़ का फायदा उठाकर सक्रिय पॉकेटमार लंबे समय से लोगों की जेबों पर हाथ साफ कर रहे थे।

Author Profile
Latest entries
प्रशासन29/08/2026बिलासपुर सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 144 लागू,, बिना अनुमति सभा-जुलूस पर रोक.. उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई..
Uncategorized28/08/2026खपरगंज में दो पक्ष भिड़े,, जमकर पथराव से मचा हड़कंप मारपीट के बाद बढ़ा विवाद,, नारेबाजी से तनाव,, एसएसपी-कलेक्टर समेत आला अधिकारी मौके पर,, भारी पुलिस बल तैनात…
बिलासपुर28/08/2026हादसा : दिल्ली से बिलासपुर पहुंची फ्लाइट का टायर फटा,, पायलट ने संभाली स्थिति,, प्रयागराज उड़ान रद्द…
Uncategorized28/08/2026सड़क पर दबंगई का वीडियो वायरल,, युवक को लाठी-बेल्ट से पीटा,, बिलासपुर में बेखौफ बदमाश..
