नई दिल्ली // निर्भया गैंगरेप मामले की सुनवाई कर रहे पटियाला हाउस कोर्ट के जज सतीश कुमार अरोड़ा का ट्रांसफर हो गया है|सतीश कुमार अरोड़ा पटियाला हाउस कोर्ट में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश के रूप में तैनात थे|अब जज सतीश अरोड़ा सुप्रीम कोर्ट में काम करेंगे|सुप्रीम कोर्ट में उन्हें अतिरिक्त रजिस्ट्रार के तौर पर एक साल के लिए डेपुटेशन पर भेजा गया है|
बतादे कि, जज सतीश कुमार अरोड़ा इसी महीने दो बार निर्भया के दोषियों के खिलाफ डेथ वारंट जारी कर चुके हैं|जज सतीश कुमार अरोड़ा ने पहले निर्भया के दोषियों को फांसी की सजा देने के लिए 22 जनवरी की सुबह 7 बजे का समय नियत किया था, लेकिन उनमें से एक दोषी की ओर से राष्ट्रपति के पास दया याचिका भेजे जाने के बाद उन्हें फांसी की सजा को टालना पड़ा और एक नया डेथ वारंट जारी कर फांसी की नै तारीख मुकर्रर करनी पड़ी|जो है 1 फरवरी 2020|अब 1 फरवरी 2020 को सुबह 6 बजे दोषियों को फांसी दी जाएगी|
तैयारी पूरी, पूछी गई आखिरी इच्छा……..
तिहाड़ जेल प्रशासन निर्भया के चारों दोषियों को फांसी की सजा देने को एकदम तैयार है|प्रशासन ने चारों दोषियों से उनकी आखिरी इच्छा पूछी है|प्रशासन की ओर से पूछा गया है कि फांसी से पहले वह अपनी अंतिम मुलाकात किससे करना चाहते हैं? उनके नाम अगर कोई प्रॉपर्टी या बैंक खाते में जमा कोई रकम है तो उसे किसके नाम ट्रांसफर करना चाहते हैं?
केंद्र सरकार की सुप्रीम कोर्ट में याचिका- सात दिन के अंदर दोषियों को फांसी दे दी जाये
केंद्र सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई है, जिसमें सात दिन के अंदर दोषियों को फांसी देने की मांग की गई है|
Author Profile
Latest entries
धर्म-कला -संस्कृति23/03/2026सिद्ध शक्तिपीठ गिरारी से पेंड्रा तक निकली भव्य चुनरी यात्रा, पूरे मार्ग में हुआ भव्य स्वागत… 600 मीटर लंबी चुनरी रही आकर्षण का केंद्र…
Uncategorized23/03/2026अमेरिका–इजरायल–ईरान तनाव पर बिलासपुर में विचार मंथन, ‘यह आरोपित युद्ध’ : मुमताज भारती…
Uncategorized21/03/2026संगम की पवित्र डुबकी के बाद रामलला के चरणों में शीश नवाएंगे 1008 श्रद्धालु,, अयोध्या यात्रा: संयोजक प्रवीण झा की अध्यक्षता में हुई अहम बैठक, सदस्यों को बांटी गई जिम्मेदारियां,,
Uncategorized21/03/2026सट्टे का डिजिटल जाल टूटा,, पुलिस ने 45 लाख की संपत्ति जप्त की,, रिक्की पैनल’ के मास्टरमाइंड गिरफ्तार,, फर्जी सिम और बैंक खातों से चल रहा था खेल…ACCU और सिविल लाइन थाने की संयुक्त कार्रवाई…
