राजस्थान के बाड़मेर में तांत्रिक ने, पहले एक नाबालिग लड़की को जलती आग में जिंदा डाला,फिर खुद भी उसी आग में कूद गया… जलने से दोनों की हुई मौत, पूरे क्षेत्र में सनसनी-पुलिस कर रही मामले की जांच…
राजस्थान // बाड़मेर में एक बेहद हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक तांत्रिक ने एक नाबालिग लड़की को जलती आग में जिंदा जला दिया और साथ में खुद भी उस आग में कूद गया जिससे उन दोनों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तांत्रिक युवक का नाम किस्तु राम है और वो करीब छह साल पहले पाकिस्तान से शरणार्थी के रूप में आया था।यह घटना राजस्थान के बाड़मेर जिले में भाखरसर पुलिस थाने के अंतर्गत सुजो का नीवान इलाके में घटी है। पुलिस और स्थानीय निवासी अभी भी इस घटना से भयभीत हैं और इस कदम के पीछे का कारण जानने की कोशिश कर रहे हैं।किस्तु राम भील खुद को स्वयंभू धर्मगुरु बताता था, उसने जिस लड़की को जलाया है उसकी उम्र करीब 10 साल बताई जा रही है। मृत लड़की के पिता के मुताबिक उनकी लड़की मंजू घर से कुछ दूरी पर रिश्तेदारी की एक लड़की के साथ घर का कुछ सामान लेने निकली थी।वापसी में तांत्रिक किस्तु राम नाबालिग मंजू का हाथ पकड़कर खोदे गए गड्ढे में कूद गया, जिसमें भरे हुए घास फूस में आग लगा दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से जल गए एवं दोनों की मौके पर ही मौत हो गई, इस घटना की जानकारी मृतका मंजू के साथ गई लड़की ने घर आकर दी तो सारा मामला सामने आया।खबर मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे तब तक दोनों की जलने से मौत हो चुकी थी, पुलिस मौके पर पहुंची एवं किस्तु राम के परिजनों से पूछताछ करने पर मिली जानकारी से पता चला कि किस्तु राम के दिमागी संतुलन सही नहीं होने के कारण उसने इस प्रकार की घटना को अंजाम दिया, पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है और मामले की जांच की जा रही है।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर23/05/2026दुर्गावाहिनी द्वारा आयोजित प्रांतीय ‘शौर्य प्रशिक्षण वर्ग’ में जीपीएम जिले की 13 बहने सफलता पूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त कर लौटी… विहिप और बजरंग दल मातृशक्ति ने किया अभिनंदन…
अन्य19/05/2026बालको मेडिकल सेंटर कैंसर के खिलाफ जंग में मरीजों की नई उम्मीद… बीएमसी में एडवांस सर्जिकल टेक्नोलॉजी के प्रयोग से इलाज हुआ किफायती और आसान…
बिलासपुर19/05/202620 मई को दवा दुकानें बंद रहेंगी, आपातकालीन सेवाओं के लिए प्रशासन अलर्ट,, जन औषधि व सरकारी मेडिकल स्टोर खुले रहेंगे…
प्रशासन19/05/2026प्रदेशभर में रेत चोरों पर कार्रवाई तेज,, शिवनाथ नदी से तीन मशीनें जब्त,, मैदानी अमला लगातार कर रहा निगरानी…
