बांगो बांध लबालब, आज रात या कल खुल सकते हैं बांध के गेट ,,
निचले क्षेत्रों से सुरक्षित स्थान पर जाने की सूचना जारी ,,

कोरबा // चालू मानसून मौसम में हुई अच्छी बारिश से जिले का मिनीमाता बांगो बांध पानी से लबालब भर गया है। बांध के जलग्रहण क्षेत्र में रूक-रूक कर हो रही बारिश से स्तर भी तेजी से बढ़ रहा है। बांध का जलस्तर अपने अधिकतम बिंदु से डेढ़ मीटर ही बचा है। बांध का अधिकतम जलस्तर 359.66 मीटर निर्धारित है और वर्तमान में बांध में 358.15 मीटर तक पानी भर चुका है। बांध में जलभराव की स्थिति को देखते हुए मिनीमाता बांगो बांध परियोजना के कार्यपालन अभियंता ने आज रात्रि या कल सात अगस्त को बांध के गेट खोलने की संभावना जताई है।
कार्यपालन अभियंता ने इस संबंध में कलेक्टर को भी पत्र द्वारा सूचित किया है। बांध में भरे पानी की मात्रा के अनुसार गेटो से लगभग एक हजार 500 से दो हजार क्यूसेक तक पानी छोड़ा जा सकता है। पानी छोड़े जाने से में बांध के निचले क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बन सकती है। ऐसे में प्रशासन द्वारा बांध केे निचले क्षेत्रों में और नदी किनारे रहने वाले लोगो की सुरक्षा के लिए दूसरे सुरक्षित स्थानों पर जाने की सूचना जारी की गई है। नदी किनारे रहने वाले लोगो से पानी छोड़े जाने की स्थिति में जानमाल के नुकसान से बचने के लिए सुरक्षित स्थानो पर जाने को कहा गया है। इस संबंध में प्रभावित गांवो और आबादियों में मुनादी आदि करा कर भी लोगो को सुरक्षित जगहों पर जाने की सूचना दी जा रही है।
Author Profile
Latest entries
धर्म-कला -संस्कृति23/03/2026सिद्ध शक्तिपीठ गिरारी से पेंड्रा तक निकली भव्य चुनरी यात्रा, पूरे मार्ग में हुआ भव्य स्वागत… 600 मीटर लंबी चुनरी रही आकर्षण का केंद्र…
Uncategorized23/03/2026अमेरिका–इजरायल–ईरान तनाव पर बिलासपुर में विचार मंथन, ‘यह आरोपित युद्ध’ : मुमताज भारती…
Uncategorized21/03/2026संगम की पवित्र डुबकी के बाद रामलला के चरणों में शीश नवाएंगे 1008 श्रद्धालु,, अयोध्या यात्रा: संयोजक प्रवीण झा की अध्यक्षता में हुई अहम बैठक, सदस्यों को बांटी गई जिम्मेदारियां,,
Uncategorized21/03/2026सट्टे का डिजिटल जाल टूटा,, पुलिस ने 45 लाख की संपत्ति जप्त की,, रिक्की पैनल’ के मास्टरमाइंड गिरफ्तार,, फर्जी सिम और बैंक खातों से चल रहा था खेल…ACCU और सिविल लाइन थाने की संयुक्त कार्रवाई…
