• Mon. Oct 19th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

भगवान जगन्नाथ रथयात्रा पर्व में शामिल हुए नगर विधायक… पूजा अर्चना कर महाप्रभु जगन्नाथ से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए की कामना…

भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा पर्व में हुए शामिल नगर विधायक… विधिवत पूजा अर्चना कर महाप्रभु जगन्नाथ से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की…

July, 12/ 2021, बिलासपुर

रेलवे परिक्षेत्र में श्री श्री जगन्नाथ सेवा समिति द्वारा सोमवार को रथयात्रा के अवसर पर महाप्रभु जगन्नाथ, माता सुभद्रा एवं भगवान बलभद्र जी का मंत्रोच्चार एवं विधिवत पूजा अर्चना कर नगर विधायक शैलेष पाण्डेय ने महाप्रभु जगन्नाथ से प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और निरोगी जीवन की कामना करते हुए सभी को रथ-यात्रा पर्व की बधाई एवँ शुभकामनाएं दी।

विधायक शैलेष पांडेय रेलवे परिक्षेत्र स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर महाप्रभु जगन्नाथ के दर्शन किए और रथ यात्रा महोत्सव में शामिल हुए। इस दौरान के के सामंत राय, बसंत बहरा, महंती दादा, दास बाबू, के के बहरा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रेलवे अध्यक्ष मोती थावरानी, पार्षद साईं भास्कर, अजय यादव, विक्की आहूजा, सैय्यद इमरान, अलीम खान सहित अन्य लोग शामिल हैं।

विधिवत पूजा अर्चना कर महाप्रभु जगन्नाथ से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए की कामना…

विधायक ने इस अवसर पर कहा कि भगवान जगन्नाथ ओडिशा और छत्तीसगढ़ की संस्कृति से समान रूप से जुड़े हुए हैं। रथ-दूज का यह त्यौहार ओडिशा की तरह छत्तीसगढ़ की संस्कृति का भी अभिन्न हिस्सा है। बिलासपुर रेलवे परिक्षेत्र में आज के दिन भगवान जगन्नाथ मंदिर से रथयात्रा निकालने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। उत्कल संस्कृति और दक्षिण कोसल की संस्कृति के बीच की यह साझेदारी अटूट है। ऐसी मान्यता है कि भगवान जगन्नाथ का मूल स्थान छत्तीसगढ़ का शिवरीनारायण-तीर्थ है। यहीं से वे जगन्नाथपुरी जाकर स्थापित हुए।

नगर विधायक ने कहा कि यह समय, पूरे विश्व के लिए कठिन समय है। कोरोना महामारी ने हम सभी को बहुत पीड़ा दी है। कोरोना की पहली और दूसरी लहर के समय हमने बहुत कुछ खोया है। अब भी संकट टला नहीं है। विशेषज्ञ चेतावनी दे रहे हैं कि तीसरी लहर भी आ सकती है। भगवान जगन्नाथ से प्रार्थना है कि वे हमें इस संकट से उबारें। वे इस महामारी से हम सबकी रक्षा करें।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries
भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
भक्ति के पथ पर बढ़ते कदम, गाँव-गाँव में गूँज रहा माँ महामाया का जयकारा; बेलतरा की ध्वजा यात्रा बनी जनआस्था और सामाजिक समरसता का महापर्व..चौथे दिन नगौई से जलसों तक उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, खपराखोल में धुरी समाज के सामुदायिक भवन हेतु ₹20 लाख के कार्य का भूमिपूजन..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed