भगवान् परशुराम जी के जन्मोत्सव पर समग्र ब्राम्हण समाज व परशुसेना निकालेगी भव्य शोभायात्रा…
बिलासपुर, मई, 01/2022
भगवान श्री परशुराम जी की जन्मोत्सव के अवसर पर मुख्य आयोजन समिति समग्र ब्राम्हण समाज एवं परशु सेना दवारा अक्षय तृतीया के अगले दिन मई को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। समस्त ब्राम्हण समाज दवारा सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया की इस बार भगवान श्री परशुराम जी के जन्मोत्सव को दो मनाया जाएगा, जिसमें 3 मई अक्षय तृतीया के दिन सभी वि अपने घरों में पूजा-अर्चना शाम को दीप प्रज्ज्वलित करेंगे तथा सामाजिक भवनों और मंदिरों में पूजा अर्चना के साथ हवन किया जाएगा। इसके अलावा सामाजिक भवन में भोग का वितरण किया जाएगा तथा 4 मई को परंपरा अनुसार अध्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।

भगवान श्री परशुराम जी के जन्मोत्सव को विप्र समाज द्वारा महोत्सव का रूप देते हुए हर्षोल्लास के साथ मनाया 4 मई को अस्य शोभायात्रा निकाली जाएगी उसके बाद पं. देवकीनंदन दीक्षित स्कूल में धर्मसभा का आयोजन किया जाएगा, जहा आशीर्वाचन देने का गौरीकापा के शनि शिव दुर्गा मंदिर से 1008 श्री विवेक गिरी जी महराज विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। शोभायात्रा 4 मई को शीतला माता मंदिर दयालबंद से सायं 4 बजे निकलेगी जो शहर के मुख्य मार्गी गांधी चौक जूना बाजार सदर बाजार सिम्स चौक होते हुए पं.देवकीनंदन दीक्षित स्कूल प्रांगण में समाप्त होगी, जहां धर्मसभा का आयोजन किया जाएगा जिसमें आशीवर्धन देने प्रमुख रूप से गौराकापा कवर्धा से 1008 श्री स्वामी विवेक गिरी जी विशेष रूप से उपस्थित रहगे महाआरती के बाद महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। इस दौरान शोभायात्रा का जगह-जगह विभिन्न सामाजिक संगठनों दद्वारा स्वागत किया जाएगा तथा शोभायात्रा मार्ग को तोरन एवं झंडों से सजाया जाएगा साथ ही भव्य स्वागत दवार भी बनाए जाएंगे।
अक्षय तृतीया के दिन मांगलिक कार्य इसलिए 4 मई को आयोजन…
3 मई अक्षय तृतीय के दिन अधिक मांगलिक कार्य होने की वजह से समाज के सभी लोग शोभायात्रा और धर्मसभा में शामिल नहीं हो पाते थे साथ ही ब्राम्हण समाज का एक बड़ा तबका कर्मकांड से भी जुड़ा हुआ जिस वजह से वे सभी अक्षय तृतीया के दिन व्यस्त रहते हैं। इसलिए बैठक में पुरोहितों और समाज के सभी लोगों के सुझाव पर शोभायात्रा का आयोजन अक्षय तृतीया के -अगले दिन यानी 4 मई को निकालने का निर्णय लिया गया है, साथ ही इस वर्ष से हर साल भगवान श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव दो दिवसीय मनाया जाएगा जिसमें अक्षय तृतीया के दिन पूजा अर्चना और उसके अगले दिन शोभायात्रा निकालने का निर्णय सर्व सम्मति से लिया गया।
पारंपरिक लोकनृत्य एवं झांकी रहेगी आकर्षण का केंद्र…
शोभायात्रा का नेतृत्व प्रदेश की पारंपरिक लोकनृत्य पंथी एवं कर्मा एवं गेड़ी के साथ अन्य प्रदेशों के पारंपरिक नर्तक दल द्वारा किया जाएगा, साथ ही भगवान श्री परशुराम जी की जीवत झांकी के अलावा अन्य झांकियां भी आकर्षण का केंद्र रहेगी।
समाज के विभूति होंगे सम्मानित…
पं.देवकीनंदन दीक्षित स्कूल प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में किए गए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले समाज के विभूतियों का भी किया जाएगा सम्मान।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized21/10/2026दो दिवसीय प्रवास पर 22 अक्टूबर को बिलासपुर पहुंचेंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत
बिलासपुर21/10/2026बिलासपुर के अनमोल झा को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी, भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यसमिति में मिली जगह, वर्षों की संगठनात्मक मेहनत और समर्पण को मिला बड़ा सम्मान..
राजनीति20/10/2026बिलासपुर में साइंस कॉलेज मैदान में 24 लाख के रावण दहन पर बवाल ! निगम और बेलतरा विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी.. अरपांचल लोक मंच ने मैदान के बाहर रावण जलाकर जताया विरोध
अपराध19/10/2026बिलासपुर में बीजेपी पार्षद बंधु मौर्य की घेरकर पिटाई, CCTV में कैद हुई मारपीट की वारदात
