मुंगेली जिले के पथरिया में जिसके साथ पहले जुआ खेला और फिर छक-कर शराब पी..उसी की कर दी हत्या ,,

बिलासपुर // मुंगेली जिले के पथरिया में कल रात एक व्यक्ति की हत्या की खबर आ रही है। यहां मिल रही जानकारी के अनुसार पथरिया के ढिलवापारा नामक स्थान में यह वारदात की गई। पथरिया थाने में पथरिया के शांति नगर में रहने वाले सुंदरलाल पिता भीकू जायसवाल के द्वारा इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सूचना मिलने पर पथरिया थाने के थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुरेंद्र मिश्रा मामले की विवेचना और जांच में लग गए हैं।
आरंभिक रूप से जो जानकारी आ रही है उसके मुताबिक ढिलवापारा पथरिया का रहने वाला 24 वर्षीय दुर्गेश पिता कमलेश श्रीवास और पथरिया के ही शांति नगर में रहने वाले 30 वर्षीय हरिशंकर पिता सुंदरलाल जायसवाल दोनों ही एक दूसरे के अच्छे परिचित थे और दोस्त थे। कल रात दोनों ने ही पहले एक साथ जुआ खेला और उसके बाद छककर शराब पी। शराब पीने के दौरान ही दोनों में झगड़ा हुआ। झगड़ा होने पर आरोपी दुर्गेश पिता कमलेश श्रीवास अपने घर से टांगी लेकर आया और हरि शंकर पिता सुंदलाल पर टांगी से लगातार इतने वार किए कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पथरिया पुलिस ने धारा 302 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर25/10/2026बिलासपुर में बदहाल सड़क को लेकर चक्काजाम, सड़क पर उतरे मोहल्लेवासी.. धूल के गुबार और गड्ढों से रहवासी बेहाल… भूमिपूजन के 6 महीने बाद भी सड़क निर्माण शुरू नहीं..
बिलासपुर24/10/2026बिलासपुर के शिव मेडिसिटी हॉस्पिटल में महिला की मौत के बाद परिजनों के गंभीर आरोप.. इंजेक्शन के ओवरडोज के बाद बिगड़ी महिला की हालत ? परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप…
बिलासपुर24/10/2026लोकल तड़का 4.0 का आयोजन 25 अक्टूबर को.. स्वाद, मनोरंजन और समाज सेवा का अनूठा संगम..
बिलासपुर23/10/2026वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान को लेकर कांग्रेस की तैयारी तेज, 27 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे नवकिशोर पटनायक.. मोहन भागवत के बिलासपुर दौरे पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, पूछा- जनता को क्या मिलेगा ?
