
रायपुर // समाजसेवी और राजनीतिक विश्लेषक प्रकाशपुन्ज पाण्डेय ने मीडिया के माध्यम से एक गंभीर समस्या को जनता के बीच रखते हुए कहा है कि मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण ही आलू – प्याज़ सहित सभी सब्जियों के दाम आसमान छूने लगे हैं। पहले से ही देशव्यापी लॉकडाउन के कारण महंगाई की मार पूरा देश झेल रहा है। कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण हुए देशव्यापी लॉकडाउन के कारण पहले से ही देश में किराना के सामान, रोज़मर्रा की वस्तुओं और सब्ज़ियों के दाम आसमान छू रहे हैं और इस पर केंद्र और राज्य सरकारों की ओर से लापरवाही और उनकी गलत नीतियों के कारण देश में कालाबाजारी अपनी चरम सीमा पर है।
प्रकाशपुन्ज पाण्डेय ने कहा कि अभी हाल ही में लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही के दौरान केंद्र की मोदी सरकार ने ‘आवश्यक वस्तु अधिनियम’ से आलू – प्याज़ जैसे रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं को सूची से हटा दिया है। मतलब यह है कि मोदी सरकार के मुताबिक आलू – प्याज़ आवश्यक वस्तुओं में नहीं आता। ज्ञात हो कि, पिछले महीने सितंबर में संसद के दोनों सदनों में आवश्यक वस्तु (संशोधन) बिल (Essential Commodities Act) पास हो गया है। इसके पास होने के बाद अब अनाज, दलहन, आलू, प्याज़, खाद्य तेल जैसी चीजें, आवश्यक वस्तुओं की श्रेणी में नहीं हैं। दरअसल लोकसभा ने 15 सितंबर 2020 को आवश्यक वस्तु (संशोधन) विधेयक 2020 को मंजूरी मिली थी।
उन्होंने कहा है यही कारण है कि अनाज, फल, सब्जी और खाद्य तेल के दामों में वृद्धि हो रही है क्योंकि इस पर कोई सरकारी नियंत्रण है ही नहीं। पहले इन वस्तुओं की अगर कोई जरूरत से ज्यादा भंडारण या कालाबाजारी करता था तो वह अपराध की श्रेणी में आता था और उस पर कानून के अंतर्गत दंडात्मक कार्रवाई करने का प्रावधान था। लेकिन अब जो मोदी सरकार ने पहले से ही महंगाई की मार झेल रहे भारत में यह जो नया कानून लाया है, इसके कारण खाद्य पदार्थों के दाम बढ़े हुए हैं क्योंकि इनकी खुलेआम व्यापारियों द्वारा कालाबाजारी की जा रही है जिस पर सरकार का कोई अंकुश ही नहीं है क्योंकि इसका कोई कानूनी प्रावधान है कि नहीं।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized21/10/2026दो दिवसीय प्रवास पर 22 अक्टूबर को बिलासपुर पहुंचेंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत
बिलासपुर21/10/2026बिलासपुर के अनमोल झा को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी, भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यसमिति में मिली जगह, वर्षों की संगठनात्मक मेहनत और समर्पण को मिला बड़ा सम्मान..
राजनीति20/10/2026बिलासपुर में साइंस कॉलेज मैदान में 24 लाख के रावण दहन पर बवाल ! निगम और बेलतरा विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी.. अरपांचल लोक मंच ने मैदान के बाहर रावण जलाकर जताया विरोध
अपराध19/10/2026बिलासपुर में बीजेपी पार्षद बंधु मौर्य की घेरकर पिटाई, CCTV में कैद हुई मारपीट की वारदात
