
बिलासपुर // रक्षा टीम के द्वारा लगातार बच्चो व महिलाओं संबंधी अपराधों की रोकथाम को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, अभियान में बच्चों व महिलाओं पर होने वाले अपराध और अत्याचार को रोकने व बच्चों को सही जानकारी देने टीम के द्वारा पेट्रोलिंग कर चौक चौराहों व अन्य जगहों पर बैनर-पोस्टर, पाम्पलेट लगाया जा रहा है, महिलाओ की समस्याओं के निदान करने उनसे बातचीत कर उनका समाधान किया जा रहा है।

रक्षा टीम द्वारा बच्चों को ट्रेनिंग व सिखलाई देने हेतु खेत्रो सर रक्षा टीम द्वारा बच्चों को सशक्त और साहसी बनाने के लिए, उनके मन से डर को दूर करने हेतु सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग दी जा रही है। ताकि वे स्वयं को सबल बना सके। साथ ही रक्षा टीम द्वारा महिलाओं व बच्चों से बातचीत कर उनकी समस्या का समाधान व उनको जागरूक करने , साइबर अपराध सम्बन्धी जानकारी, छोटे बच्चों को गुड टच बेड टच, रेडी टू रियेक्ट , घरेलू हिंसा व कानूनी प्रक्रिया की जानकारी , महिला सम्बन्धी अपराध की रोकथाम को लेकर कानूनी जानकारीयां भी दी जा रही है।

ऑनलाइन ट्रेनिंग दी जा रही…
covod- 19 संक्रमण के कारण स्कूलों में पढ़ाई करने का तरीका बदल गया है ,बच्चे अब स्कूल न जाकर घर पर ही मोबाइल से ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे हैं। अतएव उनको जागरूक करने, बातें साझा करने, बच्चों की समस्याओं पर चर्चा कर निदान हेतु बच्चों को ऑनलाइन ट्रेनिंग दी जा रही है। इसमे कोचिंग सेंटर ,स्कूल इत्यादि में ऑनलाइन class के माध्यम बच्चों को लगातार जागरूक किया जा रहा है।

महिला कमांडो बनाया जा रहा…
रक्षा टीम के जागरूकता अभियान के प्रचार प्रसार के लिए और अधिक से अधिक लोगो को टीम से जोड़ कर साथ काम करने के लिए टीम द्वारा रक्षा टीम लीडर बना कर महिला कमांडो बनाया जा रहा है।इस सम्बंध में उनको विस्तृत जानकारी सहित समझाइस दी जा रही है। इसके अलावा सभी को साथ जोड़े रखने व एक साथ संवाद करने वाट्सअप ग्रुप area wise भी बनाया जा रहा है। जिससे अधिक लोगो को जोड़कर उन्हें जागरूक किया जाए और उनकी समस्याओं का निराकरण किया जा सके।

रक्षा टीम द्वारा video के माध्यम से रेडी टू रियेक्ट को लेकर भी जानकारी दी जा रही है। जिसमे कुछ सामान्य से लगने वाली चीजो की हमारे पास उपलब्धता हो , जब हम घर से बाहर गए हुए है। उस समय विपरीत परिस्थितियों में बचाव हेतु किस तरह उपयोग किया जा सकता है। इसकी जानकारी video बनाकर इस माध्यम से सिखाया जा रहा है।

Author Profile
Latest entries
बिलासपुर04/02/2026पामगढ़ में एसीबी का बड़ा ट्रैप, अतिरिक्त तहसीलदार व पटवारी 35 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
बिलासपुर03/02/2026एक शक, एक वार और खत्म हो गई जिंदगी,, प्रेमिका के गुस्से ने छीनी युवक की जान, बिलासपुर में सनसनीखेज वारदात…
बिलासपुर03/02/2026मेले में विभिन्न वर्गों को एक मंच पर जोड़ना सराहनीय पहल : चरणदास महंत बीएनआई व्यापार एवं उद्योग मेले में रोजगार मेला और शार्क टैंक बने आकर्षण, आज अंतिम दिन…
बिलासपुर02/02/2026केंद्रीय बजट 2026 : न तो तोहफा, न झटका—संयम और भरोसे की राह पर सरकार…
