लूटपाट के फरार आरोपी अंततः पुलिस गिरफ्त में ,,
जीपीएम पुलिस ने दबिश देकर 2 फरार आरोपी बी किये गिरफ्तार, 1 अन्य आरोपी की तलाश जारी ,,
बिलासपुर // जैतहरी के पपरोडी थाना क्षेत्र के निवासी गंगा प्रसाद भैना द्वारा विगत 25 मई को थाना मरवाही में रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह खुटाटोला निवासी जीतेंद्र कुमार गुप्ता की पिकअप एमपी 65 GA 1178 को लेकर पेंड्रा धान लेकर हेल्पर स्वरूप सिंह के साथ गया था। धान बेचने के बाद वापसी में कपड़ा एवं कोल्ड्रिंक्स लेकर आ रहा था।

इसी दौरान धरहर तिराहा के पास पीछे से आरोपियों द्वारा अचानक ओमनी कार सीजी 04 एचडी 5420 ओवरटेक कर इसके पिकअप के सामने अड़ा दिए और उसमें से 4 लोग हाथ मे डंडा व रॉड लेकर उतरे और प्रार्थी पर रॉड-डंडा से हमला कर दिए। इससे घबराकर प्रार्थी जान बचाकर वहां से यह भागा। तो आरोपियों ने गाड़ी में रखी फ्रूटी 5 पेटी, चटाई डिक्की में रखे ₹30000 नगद, कपड़ों के दो गठ्ठे और विवो कंपनी का एक मोबाइल (कुल कीमती ₹65460 के सामान को) लूट कर ले गए । प्रार्थी द्वारा थाने में दी गई जानकारी के मुताबिक उक्त वारदात मे ग्राम सिवनी के प्रकाश नारायण, शेष नारायण,हरण गोस्वामी, लल्लू गोस्वामी और ओमनी गाड़ी कार चलाने वाला एक अन्य व्यक्ति भी शामिल था।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना मरवाही में अपराध क्रमांक 31/2020 धारा 395 भा द वि कायम किया गया जाकर जीपीएम पुलिस के द्वारा सिवनी में रहने वाले दो आरोपियों प्रकाश नारायण पिता गोरेलाल एवं शेषनारायण पिता गोरेलाल को पूर्व में ही गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था।
शेष अन्य आरोपियों की तलाश सरगर्मी से की जा रही थी। आज प्रकरण के दो फरार आरोपियों की सूचना प्राप्त होने पर मरवाही थाने की टीम के द्वारा अजय उर्फ लल्लू पिता बैजनाथ गिरी एवं हरण उर्फ राधे गिरी पिता बैजनाथ गिरी निवासी धरहर को गिरफ्तार कर लूट के बंटवारे की रकम में से सिर्फ 500,-500 रुपया बरामद किया गया। आरोपियों ने बाकी रकम खर्च कर दी। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर24/10/2026लोकल तड़का 4.0 का आयोजन 25 अक्टूबर को.. स्वाद, मनोरंजन और समाज सेवा का अनूठा संगम..
बिलासपुर23/10/2026वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान को लेकर कांग्रेस की तैयारी तेज, 27 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे नवकिशोर पटनायक.. मोहन भागवत के बिलासपुर दौरे पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, पूछा- जनता को क्या मिलेगा ?
अपराध23/10/2026पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत एक परिवार के 7 लोग घायल तखतपुर के ग्राम पूरा में घर के सामने शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदला, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत
Uncategorized23/10/2026राम सेतु पुल पर मारपीट.. 7/8 युवकों ने दो बाइक सवारों को घेरा.. विसर्जन के दौरान हुई घटनाओं के बाद मारपीट का एक और वीडियो वायरल.. शहर की कानून व्यवस्था पर उठ रहे सवाल..
