लोक सेवा गारंटी के तहत् समय सीमा में सेवायें प्रदान करने में अग्रणी है जिला ,,

बिलासपुर // लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत सेवायें प्रदान करने में बिलासपुर जिला प्रदेश में अग्रणी है। जिले में लोक सेवा केन्द्रों के माध्यम से प्राप्त आवेदनों के निराकरण तय समय सीमा में हो रहे है।
राज्य शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं में शामिल लोक सेवा गारंटी के तहत् विभिन्न विभागों की सेवायें प्रदान करने के लिए समय सीमा निर्धारित है। जिले में योजना की शुरूवात से अब तक 6 लाख 68 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हुये है। जिनमें से 6 लाख 10 हजार से अधिक आवेदन अनुमोदित किये गये। लोक सेवा केन्द्रों के माध्यम से बिलासपुर नगर निगम में सर्वाधिक 93 हजार 405 आवेदनों का निराकरण किया गया। बिलासपुर तहसील में 89 हजार 143 आवेदन, मस्तूरी तहसील में 69 हजार 521 आवेदन, बिल्हा तहसील में 59 हजार 177 आवेदन, तखतपुर 52 हजार 243 आवेदन, बिलासपुर कलेक्टरेट में 42 हजार 748 आवेदन, कोटा तहसील में 93 हजार 634 आवेदन, रतनपुर उप तहसील में 30 हजार 452, सीपत उप तहसील में 26 हजार 101 आवेदन, सकरी उप तहसील में 24 हजार 649 आवेदन, गनियारी उप तहसील में 22 हजार 90 आवेदन, बेलगहना में 20 हजार 715 आवेदन समय सीमा में निराकृत किये गये है। इसी तरह अन्य नगरीय निकाय एवं जनपद पंचायतों में लोक सेवा केन्द्रों के माध्यम से आवेदन लेकर समय सीमा के भीतर उनका निराकरण किया गया है।

Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़01/07/2026बेलतरा को 10 करोड़ की नई सौगात, विकास को मिली रफ्तार,, तोखन साहू और अरुण साव ने मुक्तिधाम व सामुदायिक भवन के लिए की डेढ़ करोड़ की घोषणा,, विधायक सुशांत शुक्ला बोले, विधानसभा में 1000 करोड़ से अधिक के विकास कार्य पूरे…
बिलासपुर01/07/2026200 करोड़ का सरकारी अस्पताल,, फिर PPP क्यों ? कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब,, सुपर स्पेशलिटी व कैंसर अस्पताल के संचालन पर उठाए सवाल,, कहा जनता को उद्घाटन नहीं इलाज चाहिए…
Uncategorized01/07/2026मंगला क्षेत्र को 7.49 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात,, मुख्य अतिथि होंगे उप मुख्यमंत्री अरुण साव, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला की मौजूदगी में होगा विकास कार्यों का भूमिपूजन,,
बिलासपुर30/06/2026आरोप और सस्पेंशन… नगर निगम के हाई-प्रोफाइल विवाद ने फिर पकड़ा तूल,, 1.15 करोड़ के आरोपों वाला VIDEO वायरल… मामला फिर सुर्खियों में…
