• Thu. Jul 9th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

विधायक और ब्लॉक अध्यक्ष विवाद.. तैय्यब हुसैन रायपुर पहुंच कांग्रेस प्रदेश संगठन मंत्री व प्रदेज़ह उपाध्यक्ष के सामने रखा अपना पक्ष…

ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष तैय्यब हुसैन रायपुर पहुंचकर अपना पक्ष रखा

बिलासपुर // 4 जनवरी की घटना में तैय्यब हुसैन के ऊपर आरोप लगने के बाद ब्लाक अध्यक्ष तैय्यब हुसैन आज कांग्रेस पदाधिकारियों, पार्षदों के साथ राजीव भवन पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम की अनुपस्थिति में प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला एवं प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष खनिज निगम चेयरमेन गिरीश देवांगन के समक्ष लिखित एवं मौखिक में अपनी बात रखी, घटना की पूरी जानकारी तैय्यब हुसैन ने संगठन महामंत्री को दी और कहा कि झूमा-झटकी और कालर पकड़ने जैसी कोई बात विधायक से नहीं हुई, मैं अखबार में समाचार पढ़कर और न्यूज पोर्टल द्वारा यह खबर पढ़कर हतभ्रद रह गया, मुझे आत्मग्लानी हुई कि ऐसा भी हो सकता है, तैय्यब हुसैन ने पूरी बात संगठन महामंत्री एवं प्रदेश उपाध्यक्ष के समक्ष रखी एवं गठित जांच टीम का स्वागत करते हुए कहा कि मैं समिति के समक्ष अपनी पूरी बात रखूंगा।

तैय्यब हुसैन के साथ गये शहर कांग्रेस कोषाध्यक्ष सिद्धांषु मिश्रा, महामंत्री धर्मेष षर्मा, मोहम्मद जस्साज, जावेद मेमन, अभिशेक सिंह ठाकुर, ब्लाक अध्यक्ष अरविंद शुक्ला ने भी घटना को लेकर पूरी जानकारी प्रदेश संगठन के पदाधिकारियों के समक्ष रखी, ब्लाक अध्यक्ष के साथ गये सभी लोगों ने विधायक के दो साल की कार्यप्रणाली तथा लगातार सरकार के खिलाफ बयानबाजी का उल्लेख मुलाकात के दौरान किया।

गिरीश देवांगन एवं चंद्रशेखर शुक्ला ने सभी को संयुक्त रूप से हिदायत दी कि संगठन में अनुषासन का महत्व होता है, अनुषासन बनाये रखे, आपके साथ कोई भी र्दुव्यवहार करता है, तो इसकी जानकारी प्रदेश कांग्रेस को दें। समय किसानों को साथ देने का है, समय द्वेष में उत्पन्न स्थिति का सामना करने का है, कांग्रेस की बड़ी जवाबदारी है, आप सभी इन छोटी-छोटी बातों में ना उलझे, संगठन का काम करें। 4 जनवरी की घटना की निश्पक्ष जांच होगी, समिति की रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद प्रदेष कांग्रेस उचित निर्णय लेगा। ब्लाक अध्यक्ष एवं विधायक दोनों महत्वपूर्ण पद है, इसलिए अपनी-अपनी गरिमा का ख्याल रखना होगा।
तैय्यब हुसैन के साथ विनय शर्मा, राजकुमार तिवारी, नसीम खान, अमित दुबे, अकबर खान, सैयद शाह, पार्षद रामप्रकाश साहू, बजरंग बंजारे, अजय यादव, अब्दुल खान, शहर कांग्रेस पदाधिकारी शेरू असलम, अनस खोखर, मोहम्मद अबरार अली, वसीम खान, निर्मल मानिकपुरी, पंचराम सूर्यवंशी, संतोश साहू,अमित पाण्डेय, रिजवान खान, फिरोज खान, राजू जैन, संतोश गर्ग, राजा व्यास आदि उपस्थित थे।
प्रतिनिधि मण्डल प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषिमंत्री रविन्द्र चौबे से मिलने उनके बंगले पर गये, दौरे पर रहने के कारण उनसे मुलाकात नहीं हो पाई, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम अपने विधानसभा कोण्डागांव के दौरे पर थे। मोहन मरकाम के आदेष पर चंद्रषेखर शुक्ला एवं गिरीश देवांगन ने प्रतिनिधि मण्डल से मुलाकात किया। उक्ताशय की जानकारी अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी तैय्यब हुसैन ने दी।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries
फर्जी डॉक्टर नहीं, उसे नियुक्त करने वाले अपोलो अस्पताल प्रबंधन की भी तय हो जवाबदेही… अपोलो प्रबंधन को दी गई कथित क्लीन चिट पर कांग्रेस ने उठाए गंभीर सवाल…
फर्जी डॉक्टर केस में नया विवाद,, अपोलो अस्पताल प्रबंधन को मिली क्लीन चिट पर उठे सवाल… फर्जी डॉक्टर की नियुक्ति पर जिम्मेदारी किसकी ?… पूर्व विस अध्यक्ष के बेटे ने मांगी CBI जांच…
उप मुख्यमंत्री अरुण साव की पहल पर सभी संभागीय एवं जिला मुख्यालय वाले नगरीय निकायों में लगेंगी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मूर्ति… नगरीय प्रशासन विभाग ने उप मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुपालन में प्रतिमाएं लगाने स्वीकृत किए 10.60 करोड़…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed