
बिलासपुर // बिलापुर पुलिस ने सटोरियों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए गोवा में रेड कर 5 सटोरियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से 50,50 लाख की सट्टापट्टी, एलईडी टीवी सहित नगदी रकम जप्त की है।
आईपीएल क्रिकेट मैच के शुरू होते ही प्रदेश और जिले में मैच पर सट्टा खिलाने वाले खाईवाल भी सक्रिय हो गए थे, ये सटोरिए पुलिस से बचने लगातार अपनी लोकेशन बदल बदल कर सट्टा खिलाने का काम करते रहे। कभी घर की छत पर तो कभी चलती कार में बैठ कर हारजीत का दांव लगवाते रहे है। इन सटोरियों पर पुलिस भी लगातार नजर रखी हुई थी। सूचना पर बिलासपुर पुलिस द्वारा लगातार आईपीएल क्रिकेट शुरू होने के साथ ही उस पर हार जीत का दाव लगाने वाले सटोरियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई भी की जा रही थी। पिछले एक माह में कुल 33 प्रकरणों में 52 आरोपियो (सटोरियों ) के विरुद्ध कार्यवाही कर उनसे लगभग 4.5 लाख रकम और करोड़ो की सट्टा पट्टी बरामद करने में पुलिस को सफलता हाथ लगी है।
सायबर सेल प्रभारी कलीम खान ने बताया कि शहर के कुछ लोग प्रदेश के बाहर गोवा जाकर छत्तीसगढ़ में क्रिकेट मैच पर सट्टा खिलाने का काम संचालित कर रहे है, जिसकी जानकारी पुलिस के उच्च अधिकरियों को दी गयी। सूचना पर कार्यवाही करने एसपी ने एक टीम गठित करने के निर्देश दिए। संयुक्त टीम ने गोवा पुहंच कर घेराबंदी कर तीन सटोरियों को गिरफ्तार कर बिलासपुर लाया गया जहां तीनों के खिलाफ सीविल लाइन थाने में जुआ एक्ट की कार्रवाई की कर उनसे लाखों की सट्टा पट्टी सहित नगदी रकम व मोबाइल जप्त किया गया।

पुलिस से बचने गोवा से छत्तीसगढ़ भाग कर आये खाईवाल गिरफ्तार…
बिलासपुर पुलिस को गोवा में रेड के दौरान विशेष टीम को सूचना मिली कि जो लोग गोवा में बैठ कर सट्टा संचालित कर रहे थे , वे गोवा से भागकर छत्तीसगढ़ के दुर्ग आकर छुपे हुए हैं। जिसके बाद एक अन्य टीम को दुर्ग रवाना किया गया जहां एक लाज में छिपे दो लोगों को गिरफ्तार कर बिलासपुर लाया गया और दोनों के खिलाफ थाना कोतवाली में जुए एक्ट में कार्यवाही कर उनसे लाखों की सट्टा पट्टी नगदी रकम में मोबाइल बरामद किया गया। इसके पहले इन आरोपियों की जानकारी गोवा के पुलिस अधीक्षक को भी भेजी गई थी। बिलासपुर पुलिस की क्रिकेट सट्टा पर यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
गोआ से गिरफ्तार आरोपी….
1.राजेश गांधी, दयालबंद 2.अमन गांधी, दयालबंद
3.महेंद्र पटेल, थाना कोतवाली कटनी
दुर्ग से पकड़े गए …
4 राजा उर्फ राजेश बजाज, आर के नगर सरकंडा बिलासपुर, 5. महेश कमलानी, आरके नगर सरकंडा बिलासपुर
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर02/07/2026खनिज माफियाओं पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: 7 वाहन-मशीनें जब्त, 840 घनमीटर अवैध रेत का भंडारण सील
अपराध02/07/2026अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी का सबसे बड़ा भंडाफोड़: 11वीं मंजिल से चलता था फर्जी कॉल सेंटर, 100 से ज्यादा हिरासत में 14 घंटे चली छापेमारी, भारी मात्रा में सर्वर-कंप्यूटर जब्त,, विदेशी लिंक और हवाला नेटवर्क की जांच शुरू…
छत्तीसगढ़01/07/2026बेलतरा को 10 करोड़ की नई सौगात, विकास को मिली रफ्तार,, तोखन साहू और अरुण साव ने मुक्तिधाम व सामुदायिक भवन के लिए की डेढ़ करोड़ की घोषणा,, विधायक सुशांत शुक्ला बोले, विधानसभा में 1000 करोड़ से अधिक के विकास कार्य पूरे…
बिलासपुर01/07/2026200 करोड़ का सरकारी अस्पताल,, फिर PPP क्यों ? कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब,, सुपर स्पेशलिटी व कैंसर अस्पताल के संचालन पर उठाए सवाल,, कहा जनता को उद्घाटन नहीं इलाज चाहिए…
