बिलासपुर // 01 दिसम्बर से प्रारंभ समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को लेकर जिले के किसानों में खासा उत्साह है। मेहनत के हिसाब से धान का वाजिब दाम मिलने से किसानों को साहूकारों से मुक्ति मिल गयी है।

मोपका धान खरीदी केन्द्र में समर्थन मूल्य पर धान बेचने आए ग्राम चिल्हाटी के किसान बहौरी केंवट ने 28 क्विंटल धान का टोकन कटवाया है। वे कहते हैं कि सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी से हमें साहूकारों से मुक्ति मिल गयी है। अब हमें साहूकारों से ब्याज लेने की कोई जरूरत नहीं है। समिति में धान खरीदी के लिए समुचित व्यवस्था की गयी है। उन्होंने बताया कि उन्हें धान की तौलाई में कोई दिक्कत नहीं आयी है। किसान रामशरण केंवट समिति में धान खरीदी की व्यवस्था से संतुष्ट नजर आए। उन्होने बताया कि यहां टोकन कटवाने में कोई दिक्कत नहीं आयी। उन्होंने 22 क्विंटल धान का टोकन कटवाया है। वे 2.5 एकड़ में धान की खेती करते हैं। रामशरण केंवट कहते हैं कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी से हमें काफी राहत मिली है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा हम जैसे किसानों के हित को ध्यान में रखकर ही किसान हितैषी योजनाएं बनायी जा रही है।
मोपका धान खरीदी केन्द्र में मोपका, चिल्हाटी, लिंगयाडीह, खैरा एवं फरहदा 5 गांवों के किसान समर्थन मूल्य पर अपना धान बेचने आते है। समिति के प्रबंधक श्री बसंत डहरिया ने बताया कि यहां 479 किसान पंजीकृत हैं। धान का पंजीकृत रकबा 563 हेक्टेयर है। 01 दिसम्बर से यहां अब तक 52 किसानों से 2162 क्विंटल धान की खरीदी हुई है।
Author Profile
Latest entries
प्रशासन29/08/2026बिलासपुर सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 144 लागू,, बिना अनुमति सभा-जुलूस पर रोक.. उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई..
Uncategorized28/08/2026खपरगंज में दो पक्ष भिड़े,, जमकर पथराव से मचा हड़कंप मारपीट के बाद बढ़ा विवाद,, नारेबाजी से तनाव,, एसएसपी-कलेक्टर समेत आला अधिकारी मौके पर,, भारी पुलिस बल तैनात…
बिलासपुर28/08/2026हादसा : दिल्ली से बिलासपुर पहुंची फ्लाइट का टायर फटा,, पायलट ने संभाली स्थिति,, प्रयागराज उड़ान रद्द…
Uncategorized28/08/2026सड़क पर दबंगई का वीडियो वायरल,, युवक को लाठी-बेल्ट से पीटा,, बिलासपुर में बेखौफ बदमाश..
