
बिलासपुर // सिम्स में पिछले दिनों एक गंभीर कोरोना पॉजिटिव मरीज का सफल ऑपरेशन किया गया। मरीज केशव राम देवांगन जिसकी उम्र 70 साल से अधिक है पेट दर्द एवं पेट में सूजन की तकलीफ से मिशन अस्पताल जांजगीर चांपा में भर्ती हुआ। मरीज जांजगीर चांपा के ही ग्राम अमोदा का निवासी है। मिशन अस्पताल में जांच के बाद मरीज के पेट की अतडी फटने का पता चला। मरीज की गंभीर हालत एवं ऑपरेशन की आवश्यकता के कारण उसे तुरंत बिलासपुर रेफर कर दिया गया।
मरीज सिम्स में 27 सितम्बर 2020 को रात 10 बजे के करीब भर्ती हुआ। सिम्स पहुंचते तक मरीज की हालत काफी गंभीर हो चुकी थी । मरीज के शरीर में इंफेक्शन फैलने के कारण रक्तचाप काफी कम हो चुका था। ऑपरेशन की तैयारी के दौरान ही मरीज के कोरोना पाॅजिटिव होने का पता चला। मरीज की गंभीर हालत देखते हुए तुरंत कोरोना के आईसीयू वार्ड में भर्ती किया गया । उसके बाद सिम्स के डॉक्टरों की टीम के द्वारा समय रहते पेट का सफल ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन में सर्जरी विभाग से डॉक्टर विनोद तामकनंद, डॉ कमल देवांगन निशचेतना विभाग से डॉक्टर मिल्टन एवं स्टाफ नर्स मीना मौजूद रहे। मरीज का ऑपरेशन कर रहे डॉक्टर ने बताया कि मरीज की हालत बहुत गंभीर थी। मरीज का रक्तचाप बहुत कम था जिसकी वजह से दवाइयों की मदद से उसकी धड़कनो को बढ़ाए रखना पड़ा । मरीज का फेफड़ा भी खराब था। बिना बाहरी ऑक्सीजन के शरीर में पर्याप्त ऑक्सीजन की मात्रा नहीं पहुंच पा रही थी। इसके अलावा मरीज का अधिक उम्र होना खतरे को बढ़ा रहा था।
डॉक्टर ने बताया कि कोरोना मरीज में इतनी अधिक उम्र एवं सेप्सिस की वजह से मोर्टालिटी 30 से 40 प्रतिशत अधिक हो जाती है। ऐसे में मरीज को डेडीकेटेड कोरोना अस्पताल, डेडीकेटेड कोरोना ऑपरेशन कक्ष एवं डेडिकेटेड सर्जिकल आईसीयू की सख्त जरूरत होती है। किन्तु ये सुविधाएं उपलब्ध नहीं होने के बावजूद सिम्स के डाॅक्टरों ने अपने अथक प्रयास से कोविड-19 के मरीज की जान बचाकर सराहनीय कार्य किया।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर02/07/2026खनिज माफियाओं पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: 7 वाहन-मशीनें जब्त, 840 घनमीटर अवैध रेत का भंडारण सील
अपराध02/07/2026अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी का सबसे बड़ा भंडाफोड़: 11वीं मंजिल से चलता था फर्जी कॉल सेंटर, 100 से ज्यादा हिरासत में 14 घंटे चली छापेमारी, भारी मात्रा में सर्वर-कंप्यूटर जब्त,, विदेशी लिंक और हवाला नेटवर्क की जांच शुरू…
छत्तीसगढ़01/07/2026बेलतरा को 10 करोड़ की नई सौगात, विकास को मिली रफ्तार,, तोखन साहू और अरुण साव ने मुक्तिधाम व सामुदायिक भवन के लिए की डेढ़ करोड़ की घोषणा,, विधायक सुशांत शुक्ला बोले, विधानसभा में 1000 करोड़ से अधिक के विकास कार्य पूरे…
बिलासपुर01/07/2026200 करोड़ का सरकारी अस्पताल,, फिर PPP क्यों ? कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब,, सुपर स्पेशलिटी व कैंसर अस्पताल के संचालन पर उठाए सवाल,, कहा जनता को उद्घाटन नहीं इलाज चाहिए…
