छत्तीसगढ़ // पुलिसवालों के बारे में अक्सर बदनामी वाली खबरें आती हैं, लेकिन छत्तीसगढ़ से एक ऐसे पुलिस वाले की कहानी सामने आई है, जिसकी तारीफ पूरे डिपार्टमेंट के साथ लोग भी कर रहे हैं। यह एसआई जहां पर भी ड्यूटी करने जाते हैं, वहां के आस-पास के इलाके को हराभरा कर देते हैं।
पांडेय जी के नाम से फेसम हैं एसआई शत्रुघन…
दरअसल, यह कहानी ड्यूटी को बोझ न समझने वाले धमतरी जिले के सब-इंस्पेक्टर शत्रुघन पांडेय की है। जो जहां पर भी जाते हैं, वहां के इलाके को ग्रीन जोन में बदल देते हैं। इन्होंने 40 साल की नौकरी में एक लाख 85 हजार पेंड लगाए हैं। साथ ही प्यासे लोगों की प्यास बुझाने के लिए दर्जनों जल प्याउ भी खोले हैं। इसके अलावा शत्रुघ्न ने कई गरीब बच्चों की शिक्षा और शादी का खर्चा भी उठाया है। एसआई शत्रुघ्न के इन्हीं कामों की वजह से लोग उन्हें पांडेय जी बुलाते हैं।
पर्यावरण संरक्षण से बनाई अपनी अलग पहचान…
आम पुलिसवालों की तरह दिखने वाले एसआई पांडेय जी के अंदर छुपा इंसान बाकी लोगों से काफी अलग है। 40 साल पहले आरक्षक के तौर पर पुलिस में भर्ती हुए थे। आज पांडेय जी उपनिरीक्षक बन गए हैं। पुलिस सेवा के साथ-साथ उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई है जो पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी है।
एक लाख 85 हजार पौधे लगा चुके हैं एसआई शत्रुघ्न पांडेय…
एसआई शत्रुघन पांडेय ने अपनी 40 साल की पुलिस सेवा में एक लाख 85 हजार पौधे लगाए हैं। जो अब बड़े होकर पेड़ बन चुके हैं। इसके अलावा इन्होंने दर्जनों प्याऊ भी खोले हैं। ताकि गर्मी के समय कोई राहगीर प्यासा न रहे। पांडेय जी ने धमतरी के कई गरीब बच्चों की शिक्षा और शादी तक का खर्च उठाया है। जिले के जिस इलाके में यह ड्यूटी करने गए हैं वहां के इलाकों को जंगल बना दिया।
किसी की मदद करने से नही चूकते है पांडेय जी…
यातायात पुलिस में सेवा दे रहे पांडेय जी पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ अपनी पुलिसिंग के लिए भी शहूर हैं। ड्यूटी के समय अगर कोई जरूरतमंद या गरीब शख्स मिलता है तो वह उसकी मदद करने से नहीं चूकते हैं। पांडेय जी इस खूबी के वजह से विभाग के सभी आला अधिकारी खूब तारीफ करते हैं।
News Source : Amar Ujala
Author Profile
Latest entries
- प्रशासन20/05/202477 करोड़ की अति महत्वपूर्ण अमृत मिशन योजना ठेकेदार और अधिकारियों की मनमानी की भेंट चढ़ी… बोदरी में बेतरतीब खुदाई से वार्डवासी त्रस्त… पार्षदों ने कलेक्टर से लगाई गुहार….
- बिलासपुर20/05/2024विश्व थैलीसीमिया दिवस पर विशाल रक्तदान शिविर में 853 यूनिट हुआ रक्तदान… जज्बा एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी, शाहेदा फाउंडेशन और ख्वाब वेलफेयर फाउंडेशन के प्रयास से शिविर का आयोजन…
- बिलासपुर20/05/2024बिलासपुर : हवाई सुविधाओं को सुनियोजित तरीके से छीना जा रहा… सुदीप श्रीवास्तव… हवाई सेवा संघर्ष समिति की 23 मई को होगी महाबैठक… महाआंदोलन की तैयार होगी रणनीति…
- प्रशासन19/05/2024बस स्टैंड व्यापारियों को लेकर पूर्व विधायक पांडेय कमिश्नर और कलेक्टर से मिले, प्रशासन ने व्यापारियों को दिया आश्वासन… बीजेपी सरकार का बुलडोज़र केवल ग़रीबों के ऊपर ही चलता है : शैलेश पांडेय