बिलासपुर // पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़, के निर्देशानुसार पुलिस के कार्यों में कसावट लाने के लिए रेंज के सभी जिलों के भ्रमण के दौरान आईजी डांगी के द्वारा थानों का औचक निरीक्षण भी किया जाएगा। इसकी शुरुआत जुलाई माह से की जाएगी। जुलाई के प्रथम सप्ताह से प्रति माह प्रत्येक जिले के एक-दो थानो का आकस्मिक निरीक्षण किया जाएगा। जिसके दौरान वे आम लोगों के द्वारा की गई शिकायतों पर क्या कारवाही की गई है..? इसकी भी पूछताछ करेंगे, साथ ही स्थानीय लोगों से पुलिस की कार्यप्रणाली का सामान्य फीडबैक लेंगे। स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवम् मीडिया कर्मियों से भी पुलिस के कार्यों को बेहतर करने के लिए चर्चा एवम् सुझाव लेंगे। इसके अलावा थाना परिसर का रखरखाव और, स्टाफ का “टर्न आउट” देखने के साथ ही उनकी व्यक्तिगत समस्याओं को भी, सुना जाएगा। अपने इस औचक निरीक्षण के दौरान आईजी थानों के जप्ती माल का रख रखाव, पुलिस रिकॉर्ड का रख रखाव- वीसीएनबी,गुंडा बदमाश चैकिंग रजिस्टर,फैना रजिस्टर,मुलाहिजा रजिस्टर,मर्ग रजिस्टर,माल खाने का भौतिक सत्यापन विशेषकर कीमती जेवरात ,ग्राम भ्रमण रजिस्टर इत्यादि का अवलोकन और एवम् लंबित अपराधों/चालानों की समीक्षा भी करेंगे।साथ ही लंबे समय से फरार आरोपियों की गिरफ्तारी व स्थायी वारन्टियों को पकडऩे के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी समीक्षा करेंगे।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर19/09/2026बिलासपुर में बड़ा खुलासा: संदिग्ध बांग्लादेशी बताकर पकड़े गए 23 में 19 निकले भारतीय, 4 की जांच जारी..
बिलासपुर18/09/2026पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजयुमो का विशाल रक्तदान शिविर, नरेंद्र मोदी का सार्वजनिक जीवन राष्ट्रसेवा, गरीब कल्याण, जनहित के प्रति समर्पण का प्रेरणाददायी उदाहरण : अमर अग्रवाल..
बिलासपुर17/09/2026प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर युवा मोर्चा ने किया रक्तदान.. बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने स्वयं रक्तदान कर युवा कार्यकर्ताओं का किया उत्साहवर्धन..
Uncategorized16/09/2026ब्रेकिंग छत्तीसगढ़: झीरम नरसंहार में 13 साल बाद आया फैसला, 10 आरोपियों को फांसी की सजा, लेकिन कई सवाल बाकी, बड़े चेहरों की भूमिका पर उठे सवाल ?.. पीड़ित डॉ. विवेक बाजपेई ने जताई असंतुष्टि, बोले- अधूरे न्याय के खिलाफ जाएंगे सुप्रीम कोर्ट..
