बिलासपुर // कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण को रोकने हेतु आगामी 25 मार्च से 2 अप्रैल 2020 तक चैत्र नवरात्रि पर्व में मां महामाया मंदिर रतनपुर और मां डिडिनेष्वरी मंदिर मल्हार में आयोजित मेले को स्थगित कर दिया गया है। सभी हाॅटल, लाॅज, आॅटो चालक, प्रसाद विक्रेता एवं धर्मावलम्बियों से जिला प्रशासन द्वारा अपील की गई है कि नवरात्रि मेला के अलावा भीड़-भाड़ इलाकों में जाने से बचें और अपने घरों में ही रहकर उपासना करें।
जिला दण्डाधिकारी बिलासपुर द्वारा अनुविभागीय दण्डाधिकारी मस्तूरी एवं कोटा को निर्देशित किया गया है कि मंदिर परिसरों में किसी भी प्रकार का आयोजन नहीं किया जाए। परिसर में हॉट बाजार नहीं लगाया जाए और न ही भीड़ एकत्रीकरण हो। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को मेला स्थगन की सूचना नही मिलने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिये सभी ग्राम पंचायतों, नगरीय क्षेत्रों, रेल्वे स्टेषन, बस स्टॉफ आदि में व्यापक प्रचार-प्रसार करने कहा गया है ।
छात्रावास, आश्रम 31 मार्च तक बंद रहेंगे
शासन के निर्देषानुसार कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए जिले में संचालित सभी अनुसूचित जाति, जनजाति, बालक, बालिका छात्रावास एवं आश्रमों में निवासरत छात्र-छात्राओं का 31 मार्च 2020 तक के लिये अवकाश घोषित किया गया है और सभी छात्रावास, आश्रमों को तत्काल बंद करने का निर्देश दिया गया है।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग बिलासपुर ने इन निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने हेतु सभी छात्रावास, आश्रमों के अधीक्षकों और प्रयास आवासीय विद्यालय छात्रावास रमतला के प्राचार्य को निर्देषित किया है।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर15/10/2026भक्ति के पथ पर बढ़ते कदम, गाँव-गाँव में गूँज रहा माँ महामाया का जयकारा; बेलतरा की ध्वजा यात्रा बनी जनआस्था और सामाजिक समरसता का महापर्व..चौथे दिन नगौई से जलसों तक उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, खपराखोल में धुरी समाज के सामुदायिक भवन हेतु ₹20 लाख के कार्य का भूमिपूजन..
अपराध14/10/2026ऑनलाइन पेमेंट के बदले नकद देने का खेल, 45 च्वाइस सेंटर संचालकों से 25 लाख की धोखाधड़ी.. QR कोड बना ठगी का हथियार, रायपुर के दो आरोपी गिरफ्तार..
बिलासपुर14/10/2026W.E. बिलासपुर का एक्सक्लूसिव ‘सफेद शहरी गरबा’ बना यादगार उत्सव.. सफेद परिधानों में सजी महिलाओं ने जमकर किया गरबा, शानदार सजावट और व्यवस्थाओं की सभी ने की सराहना..
राजनीति13/10/2026बेलतरा की सियासत गरमाई : बैरिकेडिंग, भारी पुलिस बल और वाटर कैनन, बिलासपुर में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन.. सीमांकन विवाद से विकास में भेदभाव तक, बेलतरा के मुद्दों पर कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ हल्लाबोल !
