बिलासपुर // कोरोना वैश्विक महामारी के कारण उपजे समस्या को निगम प्रशासन द्वारा पूरे सामर्थ से निपटने का प्रयास किया जा रहा है। बुधवार को निगम के द्वारा विभिन्न जगहों पर रुके मज़दूर और अन्य जरूरतमंद लोगों को 2160 पैकेट भोजन उपलब्ध कराया गया। इसी तरह निगम के 8 जोन के 1345 परिवार को राशन सामग्री घर पहुँचाकर दिया गया।कोरोना वायरस संक्रमण से शहरवासियों को बचाने मेयर रामशरण यादव, सभापति शेख नजीरुद्दीन और निगम कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में निगम की टीम द्वारा दिन-रात कार्य किया जा रहा है।
इस वैश्विक महामारी के कारण गरीब, असहाय और रोज कमाने खाने वाले मजदूरों के सामने भोजन जुटाने और बनाने की दिक्कतें आ गई है। निगम प्रशासन के द्वारा ऐसे गरीब, असहाय और रोज कमाने खाने वाले मजदूरों के लिए भोजन व्यवस्था के साथ राशन सामग्री भी उपलब्ध कराया जा रहा है। बुधवार को त्रिवेणी भवन, रैन बसेरा, सिंधी कॉलोनी सामुदायिक भवन, सकरी सामुदायिक भवन, राजकिशोर नगर समुदायिक भवन और अन्य जगह रुके व जरूरतमंद लोगों को 2160 पैकेट भोजन उपलब्ध कराया गया। इसी तरह नगर निगम के फूड सप्लाई सेंटर से सकरी, तिफरा, सिरगिट्टी, व्यापार विहार, सरकंडा, राजकिशोर नगर सहित सभी 8 जोन के गरीब, दिहाड़ी मजदूर, असहाय जिनके पास राशन कार्ड नहीं है ऐसे 1345 परिवार को निशुल्क राशन सामग्री उनके घरों पर पहुँचा कर दिया गया।
इधर आज 43 घरों में राशन, भोजन पैकेट, दवाइयां और अन्य जरूरत के सामान होम डिलीवरी की गई।फ़ूड सप्लाई सेंटर को मिल रहा अनाज दानशहरवासी निगम के फूड सप्लाई सेंटर को अनाज दान देने भी सामने आ रहे हैं। बुधवार को शहर के लोगों द्वारा फ़ूड सप्लाई सेंटर को 50 क्विंटल चांवल और 13 क्विंटल दाल और 28 क्विंटल दान में मिला था।
Author Profile
Latest entries
राजनीति13/10/2026बेलतरा की सियासत गरमाई : बैरिकेडिंग, भारी पुलिस बल और वाटर कैनन, बिलासपुर में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन.. सीमांकन विवाद से विकास में भेदभाव तक, बेलतरा के मुद्दों पर कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ हल्लाबोल !
राजनीति13/10/2026बिलासपुर में BJP-कांग्रेस आमने-सामने, छात्राओं से कथित दुर्व्यवहार के आरोप पर BJP महिला मोर्चा का कांग्रेस भवन घेराव, कांग्रेस ने बताया निंदनीय FIR की मांग महिला मोर्चा ने निष्पक्ष जांच तो कांग्रेस ने कार्यालय में अनधिकृत प्रवेश पर कार्रवाई की उठाई मांग
बिलासपुर12/10/2026बिलासपुर में 16 से 21 अक्टूबर तक सजेगा दुर्गा पूजा का भव्य दरबार, ‘शारदीय 2026’ में दिखेगी बंगाली संस्कृति की झलक द आनंदा इंपीरियल में मां दुर्गा की आराधना के साथ संगीत, नृत्य, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पारंपरिक बंगाली व्यंजनों का होगा संगम
Uncategorized11/10/2026भक्ति, आस्था और एकता का संगम, माँ महामाया के जयकारों से गूँजा बेलतरा, विधायक सुशांत शुक्ला की ध्वजा यात्रा का भव्य शुभारंभ, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू हुए शामिल!
