मरवाही को नगर पंचायत बनाने अधिसूचना जारी ,,
दावा-आपत्ति के लिए 30 दिनों का समय ,,
मुख्यमंत्री ने विश्व आदिवासी दिवस पर की थी घोषणा ,,
रायपुर // छत्तीसगढ़ शासन द्वारा गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के मरवाही को नगर पंचायत गठित करने के संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। जिसका राजपत्र में प्रकाशन 18 अगस्त 2020 को किया गया है। जारी अधिसूचना के अनुसार मरवाही नगर पंचायत में ग्राम पंचायत मरवाही, लोहारी और कुम्हारी की संपूर्ण सीमाओं को शामिल किया गया है। इस संबंध में आगामी 30 दिनों के भीतर कोई भी स्थानीय प्राधिकारी अथवा व्यक्ति अपनी आपत्ति, सुझाव कलेक्टर गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही को उनके कार्यालय में कार्यालयीन दिवस एवं समय पर प्रस्तुत कर सकता है।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मरवाही के नागरिकों से चर्चा करते हुए मरवाही को नगर पंचायत का दर्जा देने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री की घोषणा पर अमल करते हुए मरवाही को नगर पंचायत का दर्जा देने राजपत्र में अधिसूचना प्रकाशित कर दी गई है।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर16/10/2026बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
बिलासपुर15/10/2026भक्ति के पथ पर बढ़ते कदम, गाँव-गाँव में गूँज रहा माँ महामाया का जयकारा; बेलतरा की ध्वजा यात्रा बनी जनआस्था और सामाजिक समरसता का महापर्व..चौथे दिन नगौई से जलसों तक उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, खपराखोल में धुरी समाज के सामुदायिक भवन हेतु ₹20 लाख के कार्य का भूमिपूजन..
अपराध14/10/2026ऑनलाइन पेमेंट के बदले नकद देने का खेल, 45 च्वाइस सेंटर संचालकों से 25 लाख की धोखाधड़ी.. QR कोड बना ठगी का हथियार, रायपुर के दो आरोपी गिरफ्तार..
बिलासपुर14/10/2026W.E. बिलासपुर का एक्सक्लूसिव ‘सफेद शहरी गरबा’ बना यादगार उत्सव.. सफेद परिधानों में सजी महिलाओं ने जमकर किया गरबा, शानदार सजावट और व्यवस्थाओं की सभी ने की सराहना..
