बिलासपुर // दुर्ग से जानकारी मिल रही है कि मुख्यमंत्री सचिवालय में ओएसडी सौम्या चौरसिया के दुर्ग स्थित निवास पर आयकर विभाग ने छापा मारा है। दुर्ग में सूर्या रेजीडेंसी मैं उनका निवास है जहां आयकर अधिकारियों ने छापेमारी कार्यवाही की है। छापे की कार्रवाई अभी चल रही है इस कार्यवाही में आयकर विभाग के आधा दर्जन अधिकारी लगे हुए हैं। वही इन अधिकारियों और जांच की कार्यवाही की सुरक्षा में सीआरपीएफ के जवान तैनात हैं।सौम्या चौरसिया के सूर्या रेसीडेंसी स्थित निवास के अलावा उनसे संबंधित किसी अन्य ठिकाने पर भी छापेमारी की गई है अथवा नहीं । इसकी कोई जानकारी अभी तक उपलब्ध नहीं हो पाई है। आपको बता दे कि सौम्या चौरसिया पूर्व में बिलासपुर में एसडीएम तथा नगर निगम आयुक्त के पद पर भी कार्य कर चुकी हैं।
Author Profile
Latest entries
अपराध13/05/2026मोपका के जायसवाल ढाबे पर पुलिस का छापा, शराबखोरी का अड्डा चला रहा था संचालक गिरफ्तार,, देशी शराब और बियर जप्त..
बिलासपुर13/05/2026पंजाब से बिलासपुर तक हेरोइन का नेटवर्क ध्वस्त रेलवे स्टेशन के पास पुलिस का बड़ा एक्शन, 97 ग्राम हेरोइन के साथ पंजाब के तस्कर समेत 5 गिरफ्तार
बिलासपुर13/05/2026बिलासपुर में पेट्रोल-डीजल की सप्लाई धीमी,, लोगो को हो रही परेशानी,, कुछ पंपों पर बढ़ी भीड़ तो कुछ पंप हुए ड्राई…
Uncategorized12/05/2026बिलासपुर में अवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई… अलग-अलग क्षेत्रों से 86 लीटर से अधिक महुआ शराब और लहान जब्त, कई आरोपी जेल भेजे गए…
