बिलासपुर, सितंबर, 10/2025
बिलासपुर पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट का शैलेष पांडे ने किया स्वागत, कई मुद्दों पर की चर्चा…
बिलासपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट रविवार को बिलासपुर पहुंचे। वे यहां आयोजित “वोट चोर गद्दी छोड़” सभा को संबोधित करने पहुंचे थे। कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं और कांग्रेसजनों में उनसे मिलने भारी उत्साह रहा।
सभा में पूर्व विधायक शैलेष पांडे ने मंच पर पहुंचकर सचिन पायलट का गर्मजोशी से स्वागत किया। पुष्पगुच्छ और शाल भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया। इसके बाद शैलेष पांडे ने संगठन से जुड़े कई अहम मुद्दों और स्थानीय राजनीतिक परिस्थितियों पर प्रभारी से चर्चा की।
बिलासपुर में आयोजित यह सभा कांग्रेस की ओर से चलाए जा रहे “वोट चोर गद्दी छोड़” अभियान का हिस्सा थी, जिसका उद्देश्य जनता के बीच जाकर भाजपा की कथित जनविरोधी नीतियों और चुनावी धांधली को उजागर करना है।

Author Profile
Latest entries
राजनीति08/10/2026निर्वाचन आयोग के खिलाफ INDIA गठबंधन का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट घेरकर उठाई मुख्य चुनाव आयोग के इस्तीफे की मांग…
बिलासपुर08/10/2026सेलर में सीमांकन कार्रवाई बना राजनीतिक अखाड़ा, सरपंच ने राजस्व विभाग की कार्रवाई पर उठाए सवाल, पॉलिटिकल दबाव में जमीन की जांच का आरोप,सभी खसरों की निष्पक्ष की मांग..
बिलासपुर08/10/2026रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर यूनाइटेड ने 140 बच्चों को वितरित किए स्कूल बैग एवं लंच बॉक्स..
राजनीति06/10/2026आयोजन में अरपांचल याद, विकास में क्यों भुला दिया ?अलग नगर निगम की मांग पर चुप्पी क्यों साधे है जिम्मेदार ? बारिश में जलभराव, सालों से विकास का इंतजार… अरपांचल को अलग नगर निगम कब ?… विजय केशरवानी !
