• Mon. Nov 16th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

20 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित करने संबंधी पत्र फर्जी जिला कार्यालय बिलासपुर से जारी नहीं हुआ ऐसा कोई आदेश, जांच एवं कार्रवाई के निर्देश

बिलासपुर, नवंबर, 16/2026

20 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित करने संबंधी पत्र फर्जी

जिला कार्यालय बिलासपुर से जारी नहीं हुआ ऐसा कोई आदेश, जांच एवं कार्रवाई के निर्देश

बिलासपुर। जिला कार्यालय बिलासपुर के नाम से 20 नवंबर 2026 को देवउठनी एकादशी एवं तुलसी विवाह के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित करने संबंधी प्रसारित पत्र फर्जी है। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी  शिवकुमार बनर्जी ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकार का कोई आदेश जिला कार्यालय बिलासपुर द्वारा जारी नहीं किया गया है।

एडीएम ने बताया कि उक्त फर्जी पत्र में पूर्व घोषित स्थानीय अवकाश के स्थान पर 20 नवंबर को अवकाश घोषित किए जाने का उल्लेख है। जिला प्रशासन ने इस पत्र का खंडन करते हुए इसकी जांच एवं कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। नागरिकों, शासकीय कार्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों से अपील की गई है कि इस फर्जी पत्र को आधिकारिक आदेश न मानें और इसके आधार पर भ्रमित न हों।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor

You missed