
बिलासपुर // जिला प्रशासन ने कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर शहर में लॉकडाउन घोषित किया है जिसके चलते सभी बाजार, सरकारी गैरसरकारी आफिस बंद है । लेकिन इसके विपरीत सदर बाजार मुख्य मार्ग में कुछ व्यापारियों द्वारा खुलेआम अवैध निर्माण कराया जा रहा है, लॉकडाउन के नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए व्यापारी मजदूरों से खुलेआम काम ले रहे है। अवैध निर्माण की नगर निगम को जानकारी होने के बावजूद इस पर अब तक कोई कार्यवाही नही की गई है । ऐसा लगता है अवैध निर्माण करने वालो को शासन प्रशासन का कोई डर नही है ।
बतादें की लॉकडाउन में जरूरी सेवाओं को छोड़कर सभी व्यापार , कार्यालय व सेवाएं बंद है। ऐसे में बंद का फायदा उठाते हुए सदर बाजार कोरोना चौक स्थित महेश ज्वेलर्स और कपूरचंद एन्ड संस (इलेक्ट्रॉनिक दुकान) दोनो दुकानों के ऊपर तीसरे माले का निर्माण कार्य दुकान मालिकों द्वारा कराया जा रहा है , इस निर्माण कार्य की कोई भी अनुमति नगर निगम से नही ली गयी है यह निर्माण पूरी तरह से अवैध है, मुख्य मार्ग में निर्माण कार्य जारी है जहा से दिन में कई बार पुलिस और प्रशासन की गाड़ियां गुजरती है लेकिन अब तक किसी की नजर इस अवैध निर्माण पर नही पड़ी या फिर देख कर अनदेखा कर दिया गया ।

नियमों को ताक मे रख बगैर मास्क के कर रहे काम ...
आवश्यक सेवाएं के लिए तय समय सीमा निर्धारित कर बाकी सभी संस्थान बन्द है लेकिन लॉक डाउन की धज्जियां उड़ाते हुए नियमो को ताक पर रख सदर बाजार के दो व्यापारी इस लॉक डाउन में बेधड़क अपने अवैध कार्य को तेजी से अंजाम देने में लगे है।।वही जहाँ निर्माण कार्य चल रहा है वहाँ पर काम करने वाले मजदूर जिसमें महिला और पुरुष दोनों है ये बगैर मास्क के कार्य कर रहे है।कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर शासन ने सभी को बिना मास्क के बाहर ना निकलने का आदेश दिया है जबकि निर्माण कार्य मे लगे मजदूर बगैर मास्क के काम कर रहे है , ऐसे में उनकी जान से भी खिलवाड़ किया जा रहा है, जिसको निगम प्रशासन अनदेखी कर रहा है ।
इस मामले में जब नगर निगम भवन शाखा अधिकारी जी.एस.ताम्रकार से बात की तो उनका कहना है महेश ज्वेलर्स और कपूरचंद एंड संस द्वारा अवैध निर्माण कराया जा रहा है इसकी जानकारी मिली है, दोनो ने अनुमति नही ली है , अवैध निर्माण को लेकर निगम प्रशासन ने दोनों को नोटिस जारी किया है, मौके का परीक्षण कर कार्यवाही की जाएगी ।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर10/07/2026अपोलो की स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल,, तीन महीने से बंद एंबुलेंस सेवा,, मरीजों की जान से खिलवाड़ का आरोप,, प्रबंधन को एक हफ्ते का अल्टीमेटम… शैलेश पाण्डेय ने आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं पर मांगा जवाब, व्यवस्था नहीं सुधरी तो उग्र आंदोलन की दी चेतावनी.. संवेदनाएं मर चुकी हैं, सेवा नहीं सिर्फ व्यवसाय कर रहा है अपोलो : विजय केशरवानी
अपराध10/07/2026ऋण खाते में लाखों की हेराफेरी,, सेंट बैंक की ब्रांच मैनेजर और कर्मचारी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज,, लाखो के कथित गबन का मामला,, ईएमआई जमा करने के बाद भी मकान कुर्क करने की तैयारी का लगा आरोप,,
Uncategorized08/07/2026फर्जी डॉक्टर नहीं, उसे नियुक्त करने वाले अपोलो अस्पताल प्रबंधन की भी तय हो जवाबदेही… अपोलो प्रबंधन को दी गई कथित क्लीन चिट पर कांग्रेस ने उठाए गंभीर सवाल…
Uncategorized06/07/2026फर्जी डॉक्टर केस में नया विवाद,, अपोलो अस्पताल प्रबंधन को मिली क्लीन चिट पर उठे सवाल… फर्जी डॉक्टर की नियुक्ति पर जिम्मेदारी किसकी ?… पूर्व विस अध्यक्ष के बेटे ने मांगी CBI जांच…
