• Thu. Oct 29th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

शहर में धूमधाम से मनाया गया श्री हनुमान जन्मोत्सव… कई आयोजनों में शामिल हुए विधायक शैलेश पांडेय… जगह जगह बांटे गए भोग-प्रसाद…

शहर में धूमधाम से मनाया गया श्री हनुमान जन्मोत्सव… कई आयोजनों में शामिल हुए विधायक शैलेश पांडेय… जगह जगह बांटे गए भोग-प्रसाद…

बिलासपुर, अप्रैल, 17/2022

शहर में हनुमान जयंती पर जगह जगह बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। हर जगह मंदिरो में पूजा अर्चना और हवन किये गए। शहर के लगभग हर जगह चौक, चौराहों यहाँ तक गलियो में भी प्रसाद बांटे गये, खीर, पूड़ी चना, लड्डुओं का प्रसाद हर जगह स्टॉलों में बांटा गया शहर के लोगो ने प्रसाद का भरपूर आनंद लिया। हनुमान जन्मोत्सव पर युवाओं ने बाइक रैली निकाली । शहर के तमाम हनुमान मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना के साथ बड़ी तादाद में प्रसाद का वितरण किया गया । श्रद्धालुओं का मंदिरों में हनुमान जी के दर्शन के लिए भीड़ लगी रही।

बिलासपुर विधायक शैलेष पांडेय भी हनुमान जयंती पर हनुमान जी का आशीर्वाद लेने पहुंचे वे शहर के कई आयोजन स्थल और पंडालों में जाकर हनुमान जन्मोत्सव के आयोजको से मुलाकात की और मंदिरों में पूजा अर्चना कर शहर में सांप्रदायिक सद्भाव कायम रखने की परंपरा के लिए आयोजको को बधाई दी । शहर के युवा साथियों ने हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर शिव टाकीज के पास मंदिर से निकली गई शोभायात्रा का शहर विधायक शैलेश पांडेय ने साथियों के साथ स्वागत किया ।शोभा यात्रा में शामिल युवकों के भक्तिभाव और भगवान हनुमान के प्रति अगाध आस्था को को तेज गर्मी और 42 डिग्री का तापमान भी प्रभावित नही कर पाया ।पूरे शहर में हनुमान भक्त युवा तेज गर्मी की परवाह न कर हनुमान जन्मोत्सव को पूरी श्रद्धा के साथ मनाया ।दो साल कोरोना काल में रहे प्रतिबंध का पूरा कसर युवाओं ने आज निकाल लिया।।

विधायक शैलेश पांडेय ने कहा है बिलासपुर की परम्परा के अनुसार वर्षों से श्री हनुमान जन्म उत्सव में विशाल शोभायात्रा बुधवारी बाज़ार से झांकियों के साथ निकाली जाती है जिसमें हज़ारों युवा और भक्त शामिल होते है। मुझे ख़ुशी है कि मैं अपने साथियों के साथ मुझे इस रैली का स्वागत करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

विधायक शैलेश पांडेय बिलासपुर रेलवे स्टेशन में कुलियों द्वारा श्री हनुमान जन्म उत्सव कार्यक्रम में भी शामिल हुए उनके साथ सभापति अंकित गौरहा भी थे, विधायक ने कहा है उनका सौभाग्य है कि उन्हें कुली भाइयों के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिला। विधायक ने सभी कुली भाइयों का धन्यवाद किया। विधायक देवकीनंदन चौक स्थित हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम में पहुंचकर पूजा अर्चना की उसके साथ ही वे सरकंडा क्षेत्र के भी कई कार्यक्रमों में शामिल हुए।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries
बाढ़ से उजड़े आशियाने, अब तक नहीं मिला मुआवजा! वार्ड-52 की महिलाओं ने तहसील कार्यालय पहुंचकर उठाई आवाज, तहसीलदार ने दिया जल्द मुआवजा दिलाने का भरोसा..
चार बार मरम्मत, फिर भी नहीं सुधरी स्कूटर, उपभोक्ता फोरम में शिकायत के बाद भी नहीं मिला न्याय.. पेंड्रा के सुरजीत सिंह ने कंपनी से मांगा रिफंड, बार-बार खराबी और शिकायतों की अनदेखी से परेशान
लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा की तैयारियों को लेकर विधायक अमर अग्रवाल ने ली बैठक बिलासपुर विधानसभा से 3 हजार लोगों की होगी सहभागिता, प्रत्येक बूथ से कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed