बिलासपुर, अक्टूबर, 29/2026
बाढ़ से उजड़े आशियाने, अब तक नहीं मिला मुआवजा!
वार्ड-52 की महिलाओं ने तहसील कार्यालय पहुंचकर उठाई आवाज, तहसीलदार ने दिया जल्द मुआवजा दिलाने का भरोसा..
बिलासपुर। जून माह में हुई भारी बारिश से रविन्द्रनाथ टैगोर वार्ड क्रमांक 52 में कई घरों में पानी भरने और मकानों को नुकसान पहुंचने के बावजूद प्रभावित परिवारों को अब तक मुआवजा नहीं मिल पाया है। मुआवजे की मांग को लेकर बुधवार को वार्ड पार्षद दिलीप पाटिल के नेतृत्व में करीब 20 से 25 महिलाएं तहसील कार्यालय पहुंचीं और प्रशासन से शीघ्र राहत राशि प्रदान करने की मांग की।
प्रभावितों के अनुसार, भारी बारिश के कारण घरों में पानी घुसने से लोगों को काफी नुकसान उठाना पड़ा था। इसके बाद पटवारी द्वारा प्रभावित क्षेत्रों का मौका मुआयना कर प्रतिवेदन भी संबंधित अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया जा चुका है। इसके बावजूद अब तक मुआवजा नहीं मिलने से प्रभावित परिवारों में नाराजगी है।
मामले में तहसीलदार बिलासपुर आकाश गुप्ता ने प्रभावित महिलाओं को आश्वस्त किया कि उन्हें जल्द से जल्द मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा। अब देखना यह है कि प्रशासन का यह आश्वासन प्रभावित परिवारों को कब तक राहत में बदलता है।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर30/10/2026बड़ी खबर : संजू त्रिपाठी हत्याकांड में बड़ा फैसला, कपिल त्रिपाठी समेत सभी 22 आरोपी बरी
प्रशासन29/10/2026पहले खजुरी नवागांव, अब बिनौरी, आखिर कब रुकेगा अवैध उत्खनन ? दो ट्रक और जेसीबी छोड़कर मौके से भागे लोग, सरपंच पति और सचिव की मिलीभगत का आरोप, कलेक्टर से कार्रवाई की मांग..
प्रशासन29/10/2026पटवारी निलंबित.. रिश्वत मांगने का वायरल वीडियो पर एक्शन का रिएक्शन.. कलेक्टर ने की कार्रवाई.. सात दिनों में आरोप पत्र प्रस्तुत करने के निर्देश..
बिलासपुर29/10/2026बाढ़ से उजड़े आशियाने, अब तक नहीं मिला मुआवजा! वार्ड-52 की महिलाओं ने तहसील कार्यालय पहुंचकर उठाई आवाज, तहसीलदार ने दिया जल्द मुआवजा दिलाने का भरोसा..
