बिलासपुर, अक्टूबर, 30/2026
बड़ी खबर : संजू त्रिपाठी हत्याकांड में बड़ा फैसला, कपिल त्रिपाठी समेत सभी 22 आरोपी बरी
बिलासपुर। बहुचर्चित संजू त्रिपाठी हत्याकांड में बिलासपुर जिला न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाते हुए सभी 22 आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया है। अदालत के इस फैसले से लंबे समय से चल रहे चर्चित हत्याकांड में नया मोड़ आ गया है। बरी होने वालों में मृतक संजू त्रिपाठी के भाई कपिल त्रिपाठी और उनके पिता जयनारायण त्रिपाठी भी शामिल हैं।
गौरतलब है कि 14 दिसंबर 2022 को बिलासपुर के सकरी बाइपास में संजू त्रिपाठी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने पूरे शहर में सनसनी फैला दी थी। मामले की जांच के दौरान पारिवारिक विवाद और जमीन संबंधी विवाद को हत्या की साजिश की वजह बताया गया था। पुलिस ने इस मामले में संजू त्रिपाठी के भाई कपिल त्रिपाठी और पिता जयनारायण समेत कुल 22 लोगों को आरोपी बनाया था।
चंद्र प्रकाश बाजपेई, एडवोकेट,
लंबे समय तक चली सुनवाई के बाद जिला न्यायालय ने सभी आरोपियों को दोषमुक्त करार दिया है। अदालत के इस फैसले के बाद बहुचर्चित संजू त्रिपाठी हत्याकांड एक बार फिर चर्चा में आ गया है।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर30/10/2026बड़ी खबर : संजू त्रिपाठी हत्याकांड में बड़ा फैसला, कपिल त्रिपाठी समेत सभी 22 आरोपी बरी
प्रशासन29/10/2026पहले खजुरी नवागांव, अब बिनौरी, आखिर कब रुकेगा अवैध उत्खनन ? दो ट्रक और जेसीबी छोड़कर मौके से भागे लोग, सरपंच पति और सचिव की मिलीभगत का आरोप, कलेक्टर से कार्रवाई की मांग..
प्रशासन29/10/2026पटवारी निलंबित.. रिश्वत मांगने का वायरल वीडियो पर एक्शन का रिएक्शन.. कलेक्टर ने की कार्रवाई.. सात दिनों में आरोप पत्र प्रस्तुत करने के निर्देश..
बिलासपुर29/10/2026बाढ़ से उजड़े आशियाने, अब तक नहीं मिला मुआवजा! वार्ड-52 की महिलाओं ने तहसील कार्यालय पहुंचकर उठाई आवाज, तहसीलदार ने दिया जल्द मुआवजा दिलाने का भरोसा..
