2 लड़कियों ने की युवक की सरेराह जमकर की पिटाई, सोशल मिडिया में वीडियो हो रहा वायरल… पुलिस से नहीं हुई शिकायत…
बिलासपुर, जुलाई, 05/2022
शहर के महाराणा प्रताप चौक के पास 2 युवतियां मिल कर 1 लड़के की धुनाई कर रही थी किसी ने इसका वीडियो बना सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। यह सोमवार की रात का वीडियो बताया जा रहा है। इस वायरल हुए वीडियो में दिख रहा है कि दो युवतियां, युवकों को सरेराह पीट रही है। वीडियो में जिस युवक की पिटाई हो रही है उस पर छींटाकशी और छेड़खानी का आरोप लडकियां लगा रही। लड़के के भद्दे कमेंट की वजह लड़कियों ने सरेराह उसकी पिटाई कर दी बाद में युवक ने माफ़ी मांग ली जिसके बाद विवाद शांत हुआ। इस पुरे मामले में किसी ने भी थाने में शिकायत नहीं की।

प्रदेश के न्यायधानी बिलासपुर में एक वीडियो सोशल मिडिया में बड़ा ट्रेंड कर रहा है वीडियो में दिख रहा है कि 2 लडकियां लड़को के एक गुट से भिड़ती नजर आ रही है लड़को के गुट में से एक युवक को सरेरार मार रही है और उसे बुराभला भी कह रही है वीडियो को देखने से लग रहा है कि युवक ने उन दोनो लड़कियों के साथ छेड़खानी या कोई कमेंट पास किया है जिसके बाद युवतियों ने लड़के का कॉलर पकड़ कर सबके सामने उसे बेफिक्र हो कर उसकी पिटाई कर रही है। छेड़खानी और मारपीट की इतनी बड़ी घटना होने के बाद भी दोनों में से कोई भी पक्ष ने थाने में किसी तरह की कोई शिकायत नहीं की है। शिकायत ना होने पर पुलिस भी इन मामले में कुछ नहीं कह रही है। लेकिन इस वीडियो की जांच की जाए और इन लोगो से पूछताछ की जाए तो बहुत से तथ्य सामने आ सकते है। हालांकि लोकल स्तर पर यह वीडियो सोशल मीडिया में काफी ट्रेंड कर रहा है।

Author Profile
Latest entries
बिलासपुर08/09/2026स्मार्ट मीटर और महंगी बिजली के खिलाफ कांग्रेस का अभियान तेज बिलासपुर में जिला कांग्रेस की बैठक, वार्ड-पंचायत स्तर पर शिकायत फॉर्म भरवाने की प्रक्रिया जल्द पूरी करने पर जोर
बिलासपुर08/09/202612 से 16 घंटे की ड्यूटी, आराम भी नहीं… सुरक्षा के सवाल पर रेलवे रनिंग स्टाफ का अनिश्चितकालीन धरना…
बिलासपुर08/09/2026बेलतरा में साय-साय विकास, ₹1.56 करोड़ के 20 कार्य मंजूर… साय सरकार में विकास की रफ्तार से बदल रहा बेलतरा, विधायक सुशांत शुक्ला के प्रयासों से गांवों को मिली बड़ी सौगात…
बिलासपुर07/09/2026मुख्यमंत्री की मौजूदगी में बहतराई स्टेडियम में गूंजा तीजा तिहार का उल्लास,, बेलतरा महोत्सव के लिए 30 लाख देने की घोषणा,, छत्तीसगढ़ी संस्कृति और नारी शक्ति का दिखा भव्य संगम
