• Tue. Sep 8th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

स्मार्ट मीटर और महंगी बिजली के खिलाफ कांग्रेस का अभियान तेज बिलासपुर में जिला कांग्रेस की बैठक, वार्ड-पंचायत स्तर पर शिकायत फॉर्म भरवाने की प्रक्रिया जल्द पूरी करने पर जोर

बिलासपुर, सितंबर, 08/2026

स्मार्ट मीटर और महंगी बिजली के खिलाफ कांग्रेस का अभियान तेज

बिलासपुर में जिला कांग्रेस की बैठक, वार्ड-पंचायत स्तर पर शिकायत फॉर्म भरवाने की प्रक्रिया जल्द पूरी करने पर जोर

बिलासपुर। भाजपा सरकार की महंगी बिजली और स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का प्रदेशव्यापी अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में बिलासपुर जिला कांग्रेस कमेटी (शहर/ग्रामीण) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्मार्ट मीटर हटाने की मांग को लेकर आमजन से शिकायत फॉर्म भरवाने और उन्हें जल्द सरकार के समक्ष जमा कराने की प्रक्रिया को गति देने पर चर्चा हुई। बैठक में रायपुर पश्चिम के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक में शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुधांशु मिश्रा और ग्रामीण अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री सहित ब्लॉक एवं मंडल अध्यक्षों तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रखे। वार्ड और पंचायत स्तर पर चल रहे फॉर्म भरवाने के अभियान की प्रगति की जानकारी दी गई। नेताओं ने अभियान को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के लिए आवश्यक सुझाव भी दिए।

जिला कांग्रेस अध्यक्षों ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर और बढ़ी हुई बिजली दरों का बोझ जनता पर नहीं पड़ने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता के हक की यह लड़ाई जारी रहेगी और लोगों की शिकायतों को कांग्रेस सरकार के समक्ष मजबूती से उठाएगी।

कांग्रेस नेताओं के मुताबिक मध्यम वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर परिवार, छोटे व्यापारी, मजदूर और किसान सभी बढ़े हुए बिजली बिल से प्रभावित हैं। कांग्रेस द्वारा आमजन से भरवाए जा रहे शिकायत फॉर्म को सरकार के समक्ष प्रस्तुत कर स्मार्ट मीटर लगाने के निर्णय पर पुनर्विचार करने और पुराने मीटर दोबारा लगाने की मांग की जाएगी।

इसके साथ ही कांग्रेस ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की 400 यूनिट तक हाफ बिजली बिल योजना को फिर से शुरू करने तथा बिजली दरों में की जा रही वृद्धि को तत्काल वापस लेने की मांग भी उठाई।

बैठक में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद

बैठक में विकास उपाध्याय, सुधांशु मिश्रा, महेंद्र गंगोत्री, राजेंद्र शुक्ला, विजय पांडे, रविंद्र सिंह, नरेंद्र बोलर, राजेश पांडे, शेख नजरुद्दीन, आशीष सिंह, राजेंद्र साहू, अभय नारायण राय, जितेंद्र पांडे, देवेंद्र सिंह, स्वप्निल शुक्ला, राकेश शर्मा, महेश दुबे, समीर अहमद, आदित्य दीक्षित, राकेश यादव, शिल्पी तिवारी, सीमा पांडे, स्वर्णा शुक्ला, गौरव ऐरी, दीपांशु श्रीवास्तव, फरीद खान, अभिनव तिवारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries

You missed